Tue, 19 May 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गाजियाबाद : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें...................* | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरे... : Shekhar News u. P | देश राज्यों से बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ यू पी : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर कानपुर गाजियाबाद | परसपुर, गोंडा : आकाशीय बिजली की तरंग से उपडाकघर के चार कंप्यूटर सिस्टम ठप | परसपुर , गोंडा : माघ मेले के सफल अधिकारी दयानंद प्रसाद बने गोंडा के नए सीडीओ, अंकिता जैन मातृत्व अवकाश पर रवाना | परसपुर, गोंडा : सेवानिवृत्त हवलदार गिरीश पाल यादव के प्रथम गृह आगमन पर हुआ भव्य स्वागत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गाजियाबाद : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें...................* | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरे... : Shekhar News u. P | देश राज्यों से बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ यू पी : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर कानपुर गाजियाबाद | परसपुर, गोंडा : आकाशीय बिजली की तरंग से उपडाकघर के चार कंप्यूटर सिस्टम ठप | परसपुर , गोंडा : माघ मेले के सफल अधिकारी दयानंद प्रसाद बने गोंडा के नए सीडीओ, अंकिता जैन मातृत्व अवकाश पर रवाना | परसपुर, गोंडा : सेवानिवृत्त हवलदार गिरीश पाल यादव के प्रथम गृह आगमन पर हुआ भव्य स्वागत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गाजियाबाद : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें...................* | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरे... : Shekhar News u. P | देश राज्यों से बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ यू पी : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर कानपुर गाजियाबाद | परसपुर, गोंडा : आकाशीय बिजली की तरंग से उपडाकघर के चार कंप्यूटर सिस्टम ठप | परसपुर , गोंडा : माघ मेले के सफल अधिकारी दयानंद प्रसाद बने गोंडा के नए सीडीओ, अंकिता जैन मातृत्व अवकाश पर रवाना | परसपुर, गोंडा : सेवानिवृत्त हवलदार गिरीश पाल यादव के प्रथम गृह आगमन पर हुआ भव्य स्वागत |

: गोंडा : अदम गोंडवी की 77वीं जयंती पर शोषित समाज की आवाज को फिर मिली धार

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Oct 23, 2024 / Post views : 52

Share:

परसपुर, गोंडा : 22 अक्टूबर 2024: जनकवि रामनाथ सिंह 'अदम गोंडवी' की 77वीं जयंती के अवसर पर 22 अक्टूबर मंगलवार को परसपुर के गजराज पुरवा आटा में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर उनके परिजनों, समाजसेवी संगठनों ,बच्चों और कवियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अदम गोंडवी अपने जनवादी और बागी कविताओं के लिए जाने जाते थे, जिन्होंने शोषित समाज की पीड़ा और सत्ता की उदासीनता पर गहरा कटाक्ष किया।

अदम गोंडवी: जनकवि की समाजवादी सोच
परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा, “अदम गोंडवी की कविताओं ने समाज के वंचितों की पीड़ा को आवाज दी। उनकी पंक्तियां, ‘तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है…’ आज भी सत्ता की उदासीनता को बेनकाब करती हैं।”

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा, “अदम गोंडवी की कविताएं सामाजिक अन्याय के खिलाफ बगावत थीं। उनकी पंक्तियां ‘जो उलझकर रह गई है फाइलों के जाल में, गांव तक वो रोशनी आएगी कितने साल में…’ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं।

सत्ता की आलोचना और साहित्यिक योगदान
अदम गोंडवी की कविताएं सत्ता के खिलाफ कटाक्ष के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी पंक्तियां "काजू भूनें हुए प्लेट में व्हिस्की है गिलास में, रामराज्य उतरा हुआ है विधायक निवास में…" सत्ता की असंवेदनशीलता पर सीधा प्रहार करती हैं। उनके प्रमुख काव्य संग्रह ‘धरती की सतह पर’, ‘समय से मुठभेड़’ और ‘गर्म रोटी की महक’ आज भी लोकप्रिय हैं।

अदम गोंडवी की इच्छा आज भी अधूरी
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तमाम सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन अदम गोंडवी की वह इच्छा पूरी नहीं हो पाई, जिसके लिए उन्होंने संघर्ष किया। वक्ताओं ने मरणोपरांत उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित करने की मांग भी उठाई।

कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार सिंह, वासुदेव सिंह, प्रमोद मिश्रा, बी. डी. सिंह, कमला सिंह, आलोक सिंह, बृजेश सिंह, रामरती पाण्डेय, विक्रम सिंह, हंसराज (अध्यापक) सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने अदम गोंडवी की रचनाओं को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें