
❣️TOP 16 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!
13/02/2026
==========================
1. बांग्लादेश चुनाव- BNP को बहुमत, 299 में 165 सीटें जीतीं, दोनों सीटों से जीते तारिक रहमान का PM बनना तय; जमात गठबंधन की 45 सीटों पर जीत।
2. भारतीयों के घरों की तिजोरियों में बंद सोने का मूल्य GDP से हुआ ज्यादा, लगभग 30,000 टन सोना घरों में होने का अनुमान,वर्तमान मूल्य 5 ट्रिलियन डॉलर।
3. कलकत्ता हाईकोर्ट का पता 3 नम्बर ‘एस्प्लेनेड रो वेस्ट’ बदलकर हुआ न्यायमूर्ति राधाबिनोद पाल सरणी।
4. वर्धमानः 18 वर्ष की होते ही भागकर प्रेमी से शादी, HS एक्जाम देकर परीक्षा केन्द्र से निकलते ही इंतजार में बैठी माँ जबरन ले जाने लगी घर, सास ने रोका तो खींचतान में फट गया युवती का सिर।
5. ISF का 43-44 सीटों पर दावा, CPIM 31-32 देने को तैयार, अधर में लटका गठबंधन? वामफ्रन्ट के शरीक दल भी इन्हीं सीटों पर कर रहे दावा।
6. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने WB के लिए 680 करोड़ रुपये किए आवंटित।
7. काकद्वीप से TMC MLA मंटुराम पाखीरा के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लगे पोस्टर।
8. KMC ने 8 हॉकरों को दिया प्रमाण पत्र, चरणबद्ध तरीके से 8,725 और हॉकरों को जारी होगा ‘वेंडिंग का सर्टिफिकेट।
9. KMC का ग्रांड होटल अधिकारियों को टुकड़ों में जीर्णोद्धार कार्य करने का सुझाव, कुछ शर्तों के साथ अस्थायी रूप से हॉकरों को हटाना चाहता निगम।
10. गोलपार्क हंगामे में गिरफ्तार 23 में से 17 को अदालत से जमानत! सोना पप्पू अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर।
11. मप्रः एपस्टीन फाइल का जिक्र और PM के फोटो-कार्टून, यूथ कांग्रेस के X हैंडल से फर्जी पोस्ट वायरल के आरोप, FIR
12. मप्रः पत्नी ने पति की प्रेमिका से किया डेढ़ करोड़ में सौदा, फिर दे दिया तलाक; 5 साल की काउसंलिग के बाद निर्णय।
13. इंदौर के ‘नरसी मोंजी’ कॉलेज में तोड़फोड़, कैंपस में वैलेंटाइन-डे कार्यक्रम के दौरान हिन्दू संगठन का हंगामा।
14. राजस्थान में खेजड़ी को लेकर बनेगा कानून, बीकानेर पहुंच मंत्री बिश्नोई ने की बड़ी घोषणा- कहा नहीं होगी कटाई।
15. दावा-उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने 13 साल की बेटी को उत्तराधिकारी चुना: बीजिंग दौरे पर पिता के साथ दिखी थीं; पब्लिक प्रोग्राम्स में भी नजर आ रहीं।
16. IND vs NAM: लगातार दूसरी जीत से ग्रुप ए की तालिका में शीर्ष पर भारत, PAK को पीछे धकेला।
=======================


