उत्तरप्रदेशजिला मिर्जापुर
Trending

नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने मृतक आश्रित कर्मचारी को सौंपा नियुक्ति पत्र

मीरजापुर।नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने बुधवार की सुबह प्रधान कार्यालय पर मृतक आश्रित कर्मचारी हिमांशु राज को नियुक्ति पत्र सौंपा।बता दे कर्मचारी की माता का निधन दो वर्ष पहले हो गया था।चुकी कर्मचारी उस समय सोलह साल का ही था।जिसके कारण दो वर्ष बाद हिमांशु राज को नपाध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र सौंपा है।जो सफाई कर्मचारी के रूप में नगर पालिका में कार्य करेगा।नियुक्ति पत्र पाकर कर्मचारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए नपाध्यक्ष,सभासद और कर्मचारी संगठन को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी नपाध्यक्ष को इसके लिए धन्यवाद दिया है।इस मौके पर सभासद राम सिंह यादव, सतीश उपाध्याय,विजय प्रजापति,सभासद पति रूपेश यादव,कर्मचारी मजदूर संघ के अध्यक्ष अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।

निर्मल दुबे विशेष संवाददाता मिर्जापुर विंध्याचल मंडल उत्तर प्रदेश।

Related Articles

Back to top button