GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : ऑपरेशन रक्षा’ के तहत गोंडा में बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटर–होटल–रेस्टोरेंट पर एक साथ छापेमारी से हड़कंप

गोंडा। जनपद मुख्यालय स्थित गोंडा शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ गोंडा पुलिस ने ‘ऑपरेशन रक्षा’ के तहत बड़ी और एक साथ कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर, होटल व रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर सनसनी फैला दी। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा कुल 8 अलग-अलग स्थानों पर की गई, जहां से कई जगहों पर आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की पुष्टि हुई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में चौंकाने वाली व्यवस्थाएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि वहां एक घंटे का रेट ₹500 से अधिक, अलग से ऑर्डर के नाम पर भुगतान, तथा हर केबिन की अलग-अलग संदिग्ध व्यवस्था की गई थी। इन व्यवस्थाओं को देखकर प्रथम दृष्टया नियमों के उल्लंघन और अनैतिक गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हर स्थान की वीडियोग्राफी कराई, ताकि साक्ष्य सुरक्षित रखे जा सकें। कार्रवाई में एक स्पा सेंटर को तत्काल सील कर दिया गया है, जबकि अन्य स्थानों पर वीडियोग्राफी और बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस अचानक हुई सख्त कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है और आमजन के बीच यह सवाल उठने लगे हैं कि इतने लंबे समय से यह सब कैसे संचालित हो रहा था? जिम्मेदार विभागों की भूमिका क्या रही? गोंडा पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन रक्षा के तहत आगे भी ऐसे स्थानों पर निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

Related Articles

Back to top button