उत्तरप्रदेश
Trending

मुख्य राष्ट्रीय खबरें….. 16.02.2026

Https://www.shekharnews.com
16/02/2026
==========================

1. US से ट्रेड डील-RBI के कदम के बावजूद टूट रहा रुपया, एक पैसा लुढ़ककर 90.67 प्रति डॉलर पहुंचा।

2.‘शशि थरूर विदेश मंत्री बनना चाहते हैं और पवन खेड़ा एक कठपुतली’, मणिशंकर अय्यर का कांग्रेस नेताओं पर बड़ा हमला।

3. 18 फरवरी को दोपहर 2 बजे अमित शाह की कोलकाता में लैण्डिंग, सेना के हेलिकॉप्टर से जायेंगे मायापुर, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे इस्कॉन मन्दिर, साधु-संतों के साथ कर सकते विशेष बैठक।

4. मालदा में सता रही हार की चिन्ता? सुजापुर एवं मालतीपुर सीटों से प्रार्थी होंगी TMC से कांग्रेस में वापसी करने वाली मौसमी नूर!

5. KMC में TMC के मुख्य सचेतक बाप्पादित्य दासगुप्त का अपनी पार्टी के पार्षदों को व्हाट्सअप मैसेज, ‘बजट अधिवेशन में बांग्ला भाषा में ही रखें बात’।

6. अहमदाबाद के रेस्टोरेन्ट में महिला वेटर सोनामनी बैराग्य का फंदे से झूलता शव बरामद, परिवार का हत्या का आरोप, नवद्वीप के नादनघाट थाना में शिकायत।

7. नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: 25 लाख महिलाओं के खातों में ₹2,500 करोड़ ट्रांसफर, स्वरोजगार को नई ताकत।

8. RSS के भरोसे ना रहें, जाति-बिरादरी में चर्चा कर बड़े हिंदू समाज के लिए काम करें: संघ प्रमुख मोहन भागवत।

9. राजस्थानः भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में आग, 7 लोगों की मौत, 2 मजदूर अब भी फंसे, कई फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटीं।

10. भागलपुर में खाकी शर्मसार! डांसर संग भोजपुरी गानों पर GRP कांस्टेबल ने लगाए ठुमके, उड़ाए नोट।

11. कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या की, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान।

12. हरियाणा के पलवल में 15 दिन में 12 मौतें, हेल्थ टीम ने डाला डेरा, 400 लोगों की कराई गई स्क्रीनिंग।

13. धनबाद स्टील गेट सब्जी मंडी में आधी रात भीषण आग, 10-12 दुकानें राख, लाखों का नुकसान।

14. चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले पटाखों की दुकान में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 2 घायल।

15. बलूच लिबरेशन आर्मी ने 7 पाकिस्तानी फौजी को किया अगवा, इस्लामाबाद को 7 दिन का अल्टीमेटम।

16. टी-20 वर्ल्डकप, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, UAE का दूसरा विकेट गिरा, 5 ओवर के बाद 45 रन।

========================

Related Articles

Back to top button