उत्तरप्रदेशउमरी बेगमगंजकरनैलगंज परसपुरगोंडातरबगंज गोंडानवाबगंज गोण्डा
Trending
गोंडा : अभिजीत मुहूर्त में कैसरगंज सांसद के बेटे करण भूषण सिंह आज करेंगे नामांकन

गोंडा : कैसरगंज बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे करण भूषण सिंह आज कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए नामांकन करेंगे। भाजपा ने गुरुवार शाम को करण भूषण सिंह के टिकट की घोषणा की। करण भूषण सिंह शुक्रवार सुबह 11:00 बजे अभिजीत मुहूर्त में गोंडा कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचकर चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले करण भूषण सिंह अपने विद्यालय रघुकुल विद्यापीठ में एक सभा को सम्बोधित करेंगे। सभा में शामिल होने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आ रहे हैं। करण भूषण सिंह अपने पहले सेट का नामांकन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ करेंगे। वहीं तीन सेट का नामांकन बीजेपी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे।
शेखर न्यूज़ भारत का उभरता हुआ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म है



