
परसपुर गोंडा : परसपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत आटा में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत चूहा एवं छछुंदर के नियंत्रण के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।

सहायक विकास अधिकारी(कृषि) डॉ अनूप सिंह चौहान ने बताया कि चूहा व छूछूंदर से स्क्रब टायफस रोग होता है। इस बीमारी में डेंगू की तरह प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है। चूहे और छछूंदर के ऊपर पाए जाने वाले पिस्सू या चिगर्स के संपर्क में आने से स्क्रब टायफस बीमारी फैलती है। इस बीमारी में रोगी व्यक्ति को बुखार के साथ खुजली होने लगती है।
इस गोष्ठी में प्राविधिक सहायक विपुल प्रताप सिंह व खंड तकनीकी मैनेजर रोहित सिंह,विक्रम सिंह ,पंकज सिंह गुड्डू , राम कुमार ,भगवान सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे ।