उत्तरप्रदेशदिल्लीलखनऊ
Trending

ज्ञानेश कुमार गुप्ता बने भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त

शेखर न्यूज़
नई दिल्ली।

वरिष्ठ IAS प्रशासनिक अधिकारी ज्ञानेश कुमार गुप्ता को भारत का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं और हाल ही में सहकारिता मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी यह नियुक्ति नए कानून के तहत की गई पहली नियुक्ति है, जो चुनाव आयोग के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलावों को दर्शाती है।

ज्ञानेश कुमार गुप्ता के प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें देश की चुनावी व्यवस्था की बागडोर सौंपी है। उनके नेतृत्व में चुनाव आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने की अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

उनका पारिवारिक संबंध भी प्रशासनिक क्षेत्र में विशेष स्थान रखता है। उनकी पुत्री मेधा रूपम वर्तमान में कासगंज की जिलाधिकारी हैं, जबकि उनके दामाद डॉ. मनीष बंसल सहारनपुर के जिलाधिकारी पद पर कार्यरत हैं। डॉ. बंसल की गिनती एक कुशल और प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी के रूप में होती है, जिन्होंने सहारनपुर में सुशासन और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Related Articles

Back to top button