GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मुकदमा दर्ज

परसपुर (गोंडा)। परसपुर–रगड़गंज मार्ग पर चरौहा मोड़ के पास अज्ञात वाहन संख्या UP 43 CT 1469 की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बीते 10 दिसंबर की रात करीब आठ बजे हुआ जब करनैलगंज थाना क्षेत्र के मौजा धमसड़ा निवासी मोहित कुमार मिश्र अपने भाई अखिलेश कुमार मिश्र के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन संख्या UP 43 CT 1469 के चालक ने लापरवाही से दाहिनी ओर जाकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अखिलेश कुमार मिश्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित मोहित कुमार मिश्रा पुत्र दिनेश कुमार मिश्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button