GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : विश्व कल्याण सेवा संस्थान ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी निःशुल्क शिक्षा सामग्री

कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय विकास खंड के ग्राम सभा बुढ़वलिया अन्तर्गत स्थित इंसान मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बुढ़वलिया में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व पर विश्व कल्याण सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को कॉपी-किताबें वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद हुसैन, प्रधानाचार्य रिंकी वर्मा सहित ग्राम सभा के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में शिक्षा की अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा से जोड़ना, उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करना तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। बच्चों के चेहरे पर शिक्षा सामग्री पाकर विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।

विश्व कल्याण सेवा संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष विनय मौर्य ने कहा कि “यह सेवा कार्य मेरी केवल शुरुआत है। आगे भी निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्राम सभा में बच्चों को कॉपी-किताब व अन्य शिक्षा सामग्री का वितरण किया जाता रहेगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।” वहीं अन्य ग्राम सभाओं व जिले में भी शुरुआत करने में प्रेरित करता रहूंगा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की अपील की।

Related Articles

Back to top button