GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर

गोंडा : घायल घोड़े का इलाज करते वेटनरी टीम

परसपुर गोंडा : परसपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मलाव में एम्बुलेंस सेवा 1962 पर कार्यरत डॉ हेमंत सिंह अपने टीम के साथ पहुंच कर घायल घोड़े की जान बचाई। पशु पालन विभाग द्वारा संचालित एम्बुलेंस सेवा पशुपालकों के लिए मसीहा साबित हो रही है। दूरदराज इलाकों में पशु पालकों द्वारा फोन करने पर यह सेवा पशुपालकों के घर पर जाकर बीमार पशुओं का इलाज करती है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों के पशुओं को समय से इलाज मिल जाता है। एवं उनकी जान बच जाती है। सामाजिक कार्यकर्ता डी एन सिंह के घोड़े की गर्दन के पास पीठ में सरिया घुस गई थी। जिसकी सूचना डी एन सिंह ने 1962 पर दी। 1962 पर कार्यरत डॉ हेमंत सिंह अपने सहयोगी सचिन कुमार सिंह के साथ पहुंच कर घायल घोड़े का इलाज किया।

Related Articles

Back to top button