GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर

गोंडा : दहेज के लिए ले ली पत्नी की जान

परसपुर , गोंडा : थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जसकरन पुरवा सैलोनी डीहा निवासी रेनू पत्नी राजितराम पासवान ग्राम जसकरन पुरवा सलौनी डीहा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री पूजा (22) की शादी 28 अप्रैल 2021 को सोनू पासवान पुत्र स्वामीनाथ पासवान ग्राम पुरैना थाना परसपुर जनपद गोण्डा के साथ हुई थी। सोनू पासवान उसकी पुत्री को दहेज के लिये बार – बार प्रताड़ित करते थे। जिसकी शिकायत उसकी पुत्री ने कई बार की, लेकिन समझा बुझाकर अपनी पुत्री को उसके ससुराल भेज दिया था। मंगलवार की शाम पुत्री के ससुराल के गांव से फोन आया कि उसकी मृत्यु हो गयी है। जब पुत्री के ससुराल वाले पुरैना पहुंचे तो देखा कि उसका शव घर के बाहर पड़ा है। दहेज के लिये उसके पति ने उसे मार डाला है। इस बाबत परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button