GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने जारी की सूचना, 2 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

गोंडा : डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या ने सत्र 2025-26 की परीक्षाएं शुरू कराने को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार NEP-2020 के तहत संचालित पाठ्यक्रमों में स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 दिसंबर 2025 से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है, जहां विद्यार्थी अपने विषय के अनुसार समय सारणी देख सकते हैं। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्र-छात्राओं को तुरंत परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराएं। बीए, बीएससी, बीकाम और सभी पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि निर्धारित तिथियों के अनुसार परीक्षाएं सुचारू और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी कॉलेज स्तर पर सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button