उत्तरप्रदेश
Trending

गोंडा : विधायक अजय सिंह की बड़ी माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

परसपुर/गोण्डा – विधायक अजय सिंह की बड़ी माता चंद्रकला सिंह (80) का इलाज के दौरान निधन हो गया। चंद्रकला सिंह, पत्नी बसंत सिंह, पिछले एक महीने से लखनऊ स्थित नोवा हॉस्पिटल में उपचाराधीन थीं, जहाँ बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।

उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दुःख की इस घड़ी में विधायक अजय सिंह के पैतृक आवास, कड़रू तारा, पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। परिजनों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है, जो अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। विधायक के बड़े भाई मनमोहन सिंह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कंडरू स्थित बाग में किया जाएगा उनके निधन पर चेयरमैन बासुदेव सिंह, सूरज सिंह, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यस्क्ष विपिन कुमार सिंह पिंकू , देव प्रयाग अवस्थी , सूरज सिंह , जन्मेजय सिंह , अशोक तिवारी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button