अयोध्याउत्तरप्रदेशउमरी बेगमगंजकरनैलगंज परसपुरगोंडातरबगंज गोंडा
Trending

गोंडा : विधायक अजय सिंह ने श्री शंकर मंदिर जीर्णोद्वार की रखी आधार शिला

परसपुर, गोण्डा : नगर पंचायत परसपुर कस्बा के बेलसर मार्ग मौर्य नगर स्थित प्राचीन श्री शंकर मन्दिर पर नवरात्रि पर्व के द्वितीय तिथि सोमवार को शंकर मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर भूमि व शिला पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि अजय सिंह विधायक करनैलगंज व वासुदेव सिंह चेयरमैन नगर पंचायत परसपुर ने पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पंडित राम नारायण शास्त्री ने वैदकीय मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा प्रतिष्ठा कराया। जिसके पश्चात विधायक अजय सिंह व चैयरमैन वासुदेव सिंह ने विधि विधान पूर्वक भूमि व शिला पूजन किया और आस्था पूर्वक नींव की आधार शिला रखी। ततपश्चात प्रसाद वितरण उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सूरज सिंह, पिंकू सिंह दीपक सिंह, अमरेन्द्र सिंह, ज्ञानू सिंह, विजय सिंह व श्री शंकर मंदिर जीर्णोद्धार प्रबंधन समिति के सुकई कुशवाहा, राजन कुशवाहा, छोटेलाल मौर्य, लाल जी मौर्य, अरविंद मौर्य, मेवालाल मौर्य, महेश मौर्य, रामलाल मौर्य, राम बहादुर मौर्या समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button