GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : गोंडा: युवती से छेड़खानी व जातिसूचक गाली-गलौज, आरोपी पर एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज

परसपुर, गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवनाथ पुरवा सहजौरा में एक युवती से छेड़छाड़ और जातिसूचक गाली-गलौज का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव का ही एक युवक कप्तान उर्फ हर्षवर्धन मिश्रा पुत्र अर्जुन प्रसाद मिश्रा फावड़ा मांगने के बहाने उसके घर के छप्पर में घुस आया और अशोभनीय हरकत करने लगा। जब युवती ने शोर मचाया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत IPC की अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज को सौंपी गई है ।

Related Articles

Back to top button