उत्तरप्रदेशदिल्लीदेश-विदेशमहाराष्ट्रमुंबईलखनऊ
Trending

सेंचुरी रेयान कंपनी के सीएसटू रासायनिक संयंत्र (Plant) में धमाका 4 की मौत और कई घायल।

उल्हासनगर : महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर शहाड गांव स्थित सेंचुरी रेयान कंपनी के CS 2, रासायनिक संयंत्र (Plant) में आज सुबह 11 बजे के दरम्यान 23 सितंबर 2023 के दिन भयानक धमाका हुआ, जिसमें दर्जनभर लोग हुए घायल और चार हुए मृत्युमुखी।बतादें कल्याण मुरबाड रोड पर उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र के शहाड गांव में सेन्चुरी रेयान नामक रासायनिक कारखाना चल रहा है। मील/कारखाना सन 1960 के आस-पास शुरू हुआ था। जिसमें कृत्रिम तरीके से सूत (Thread) बनाया जाता है। इस कारखाने में व्यवस्थापन की लापरवाही से आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। जिसमें निर्दोष लोगों की जान जाती रहती है। दुर्घटना स्थल पर पत्रकार व समाज सेवक नहीं पहुंच पाते यही है कि कारण दुर्घटना का सही कारण ठीक तरह से पता नहीं चल पाता! कंपनी अपने थोड़े से रुपये बचाने के लिए मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ करती है। इसी तरह की एक बड़ी दुर्घटना 23 सितंबर 2023 की सुबह 11 बजे के आसपास सीएसटू नामक रसायनिक संयंत्र में नाइट्रोजन भरने आये टैंकर की जांच के दौरान धमाका हो गया जिसमें शैलेश यादव, श्रीवास्तव, डांगरे की मौत हो गई और दो लोगों के गायब होने की आशंका जताई जा रही है। कई गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। काम कर रहे कामगारों के परिजन अपने-अपने रिश्तेदारों का हाल जानने के लिए कंपनी के गेट पर पहुंचे जिनको रोकने के लिए गेट पर पुलिस तैनात रही, आगे की जांच उल्हासनगर पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button