महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में डीटीएसई परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न




परसपुर ( गोंडा ) : परसपुर कस्बा के स्थानीय महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में रविवार को पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर प्रतिभा खोज प्रतियोगिता (डीटीएसई) की परीक्षा आयोजित की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वीना सिंह ने बताया कि परसपुर शिक्षाक्षेत्र के 24 विद्यालयों के 600 से अधिक विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा को सीनियर, मिडिल और जूनियर तीन वर्गों में बांटा गया था। सीनियर वर्ग में 92, मिडिल में 194 और जूनियर वर्ग में 329 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए 12 कक्ष निर्धारित किए गए थे, जहां विद्यार्थियों ने अनुशासनपूर्वक परीक्षा दी।



परीक्षार्थियों ने पेपर को लेकर अपने अनुभव साझा किए। सीनियर वर्ग की नीलम शिल्पकार ने कहा कि पेपर सामान्य रहा, लेकिन करेंट अफेयर्स के कुछ प्रश्न थोड़ा कठिन लगे। कक्षा 9 की यशश्वी सिंह और हर्षिता सिंह ने बताया कि विज्ञान के प्रश्न कठिन थे। कक्षा 7 की अंशिका तिवारी ने कहा कि गणित के प्रश्न चुनौतीपूर्ण लगे। मौसमी कसौधन और कक्षा 10 के सौरभ पाठक ने पेपर को संतोषजनक बताया।



वहीं महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज परसपुर की छात्राओं में अंशिका तिवारी, आराध्या तिवारी, प्रियांशी पांडेय, सृष्टि पाठक, राधा कुमारी, स्नेहा सिंह और हिमांसी जायसवाल ने बताया कि सभी पेपर अच्छे हुए, हालांकि पेपर टप होने से थोड़ा व्यवधान हुआ, लेकिन परीक्षा सामान्य रही।



परीक्षा के दौरान डॉ. सीमा तिवारी, डॉ. एस.पी. सिंह, अरुण सिंह, सतीश सिंह, हरेंद्र सिंह यादव, राजीव शुक्ला, दया शंकर मिश्रा, उमाशंकर सिंह, नरेंद्र पांडेय, अजीत सिंह, ओम नारायण सिंह, मुरलीधर मिश्रा, रघुनाथ, डॉ. श्रेयशी सिंह और अनुपमा सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



