


परसपुर गोण्डा : विकासखंड परसपुर क्षेत्र के सूकरखेत स्थित तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर में बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक तुलसी जयंती मनाई गई। वहीं पसका स्थित वाराह भगवान मंदिर परिसर में मानस के राम विषय पर साहित्य संगोष्ठी आयोजित किया गया। भगवान मंदिर में पूजा अर्चन उपरांत कार्यक्रम शुभारंभ हुआ गणमान्य नागरिकों ने तुलसीदास के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। विश्वग्रँथ राम चरित मानस के रचनाकार गोस्वामी तुलसीदास एवं उनके गुरु नरहरि दास समेत अयोध्या, सरयू संगम तीर्थ वाराह भगवान के महात्म्य पर चर्चा परिचर्चा किया।





