देश-विदेश
Trending

Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों ने देश का बिगाड़ा जायका, जानिए कब-कब कितनी-कितनी बढ़ोतरी हुई

जनवरी 2021 से अब तक एलपीजी सिलेंडर के कब-कब दाम बढ़े इसकी सूचना आपको दी जा रही है | अक्टूबर के महीने की शुरूआत 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर का उपयोग करने वालों के लिए राहत भरी रही महीने के शुरुआत में घरेलू गैस के दामों में इजाफा नहीं किया गया आइए जानते हैं जनवरी से अब तक कब कब कितना दाम बढ़ा है |


1 जनवरी को दिल्ली में 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत ₹694 थी जो कि 4 फरवरी 2021 को बढ़कर ₹719 हो गई, 10 दिन बाद एक बार फिर कीमतों में ज्यादा इजाफा देखा गया तब कीमतों में ₹50 की वृद्धि हुई थी, तब गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर ₹769 हो गया था |


25 फरवरी को एक बार फिर कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया तब कीमतों में ₹25 की वृद्धि हुई थी, 1 मार्च को एक बार फिर आम आदमी को झटका लगा तब कीमतों में ₹20 की वृद्धि की गई थी, इसके बाद दाम बढ़कर ₹794 से ₹819 तक पहुंच गया |


1 अप्रैल को लोगों को राहत भरी खबर मिली जब गैस की कीमतों में ₹10 की कटौती देखने को मिली साल में पहली बार था जब गैस सिलेंडर के दाम घटे थे, 1 अप्रैल को दिल्ली में 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत ₹809 थी जो कि 30 जून तक बरकरार रही थी |


1 जुलाई को एक बार फिर कीमतों में वृद्धि देखी गई तब गैस सिलेंडर के दाम में ₹25.5 का इजाफा हुआ तब कीमतें ₹859.50 पैसे तक पहुंच गई इस साल आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹25 की वृद्धि 1 सितंबर को हुई थी तब कंपनियों को ₹25 का इजाफा किया था, 1 अक्टूबर को 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है जिसकी वजह से कीमतें ₹884 पर स्थिर है |


यह है अब तक की गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि का 1 जनवरी 2021 से लेकर लेखा-जोखा जो कि महंगाई की चरमोत्कर्ष पर है |

Related Articles

Back to top button