गोंडा : जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क


गोण्डा : जनपद गोंडा में रविवार को लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज के विधानसभा करनैलगंज के मंडल गोपालग्राम में आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन के लिए “सम्पर्क से समर्थन” अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी के अध्यक्षता में अभियान प्रमुख लोकसभा कैसरगंज भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह के साथ गोपालग्राम मंडल के शक्तिकेन्द्र बेलवा नोहर,शक्तिकेन्द्र नरदा,मंगुरा बाजार ,सुभागपुर,बेलवा चौराहा,इंदिरा नगर,सुसुण्डा आदि जगहों पर जन सम्पर्क करके भारतीय जनता पार्टी के लिए आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के समर्थन मांगा। इस अवसर पर गोपालग्राम मंडल के मंडल अध्यक्ष देवनाथ सविता,रिंकू सोनी , राज बहादुर,राजू,मनोज पाण्डेय,वीरेंद्र तिवारी ओम बाबू पाण्डेय,मोनू पाण्डेय,राम जोगेश्वर शुक्ला ,गोपालग्राम मंडल के पदाधिकारी शक्तिकेन्द्र संयोजक ,बूथ अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।