उत्तरप्रदेश
Trending

बड़ी खबरें……16.02.2026

➡लखनऊ- सीएम ने प्रदेशवासियों के लिए लिखी योगी की पाती, बजट 2026-27 पर आधारित लिखी योगी की पाती, यूपी का बजट नवाचार का ऐतिहासिक बजट- सीएम, नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा प्रगति पथ पर, यह बजट आकांक्षाओं की पूर्ति का बनेगा माध्यम, स्टेट डाटा अथॉरिटी का किया जाएगा गठन- सीएम, ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी की प्राप्ति को लेकर गठन, टेक्नोलॉजी, AI को लेकर बजट में की विशेष व्यवस्था, AI मिशन, AI डेटा लैब यूपी को करेगा वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित, 25 लाख युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित- सीएम, नई टेक्नोलॉजी में किया जाएगा प्रशिक्षित- सीएम, हम युवाओं के सपनों को दे रहे आकर- सीएम

➡लखनऊ- विधान परिषद में मुख्यमंत्री का उद्बोधन, आज साढ़े 3 बजे सीएम का होगा उद्बोधन

➡हमीरपुर- सर्राफा व्यापारी की आत्महत्या से हड़कंप, सर्राफा व्यापारी सुरेंद्र सोनी का वीडियो वायरल, जहरीला पदार्थ पीने से पहले बनाया था वीडियो, क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, ब्लैकमेलर युवक से मिलीभगत का आरोप, दो लाख रुपए लेकर केस दर्ज करने का आरोप, रुपयों के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद, सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा मामला

➡बागपत- वेलेंटाइन डे पर हुआ अनोखा प्रेम विवाह, चाची और भतीजे ने आपस में रचाई शादी, थाने के बाहर दोनों लोगों ने रचाई शादी, विवाह के दौरान पहला पति रहा मौजूद, दोघट थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला

➡सहारनपुर- सहारनपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, वाहन निकालने को लेकर हुई थी कहासुनी, दोनों ओर से चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार, संघर्ष में आधा दर्जन लोग गंभीर घायल, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने लोगों को शांत कर व्यवस्था बहाल की, थाना गंगोह क्षेत्र के रंधेडी गांव की घटना

➡बहराइच- महिला पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, बंदरों के हमले में छत से गिरी महिला, छत से गिरकर महिला के दोनों हाथ टूटे, बहराइच थाना मोतीपुर इलाके का मामला

➡बहराइच- बहराइच में बेटे ने खाया विषैला पदार्थ, पिता की डांट से नाराज था बेटा, शराब का आदि था मृतक युवक निरहू, पिता ने शराब पीने को लेकर लगाई थी डाट, विषैला पदार्थ खाने से बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, थाना रामगांव के मोहम्मद नगर का मामला

➡बहराइच- खेल रहे मासूम पर आवारा कुत्ते का हमला, बच्चे की चीख-पुकार सुनकर लोग पहुंचे, हमले में बुरी तरह जख्मी हुआ मासूम बच्चा, थाना जरवल इलाके के तपे सिपाह का मामला

➡रायबरेली- बाइक चोरी करते चोर का वीडियो वायरल, वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, बछरावां थाना क्षेत्र के पास की घटना

➡रायबरेली- बीए की छात्रा का शव मिलने से सनसनी, फांसी के फंदे से लटकता मिला सोनम का शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, डीह क्षेत्र के परशदेपुर स्थित वार्ड नम्बर 10 की घटना

➡बहराइच- बाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हादसे में दो सगे भाई समेत 3 युवक घायल, भाई को रिसीव करने कैसरगंज गए थे भाई, हुजूरपुर क्षेत्र स्थित भटियारी पुल का मामला

➡बहराइच- BJP MLA के नाम फेसबुक पर बनाई फेक ID, BJP MLA सुरेश्वर सिंह के नाम पर बनाई फेक ID, सुरेश्वर सिंह की छवि धूमिल करने का प्रयास, महसी विधानसभा से भाजपा से MLA है सुरेश्वर, MLA के बेटे अखंड प्रताप सिंह की तहरीर पर FIR, हरदी थाने में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुई FIR, थाना हरदी में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुई FIR

➡मिर्जापुर- असम के सीएम हिमंत बिस्वा सर्मा का दौरा आज, मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगे हिमंत बिस्वा सर्मा, रात 8.15 पर विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगे हिमंत, 1 घंटे तक विंध्यवासिनी मंदिर में करेंगे पूजा पाठ

➡गोरखपुर- RSS प्रमुख मोहन भागवत का गोरखपुर दौरा, आज 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे गोरखपुर, 14-16 फरवरी तक गोरखपुर में रहेंगे RSS प्रमुख, मोहन भागवत पहुंचे बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, RSS के तरफ से शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मोहन भागवत

Related Articles

Back to top button