अयोध्याउत्तरप्रदेशगाज़ियाबादगोंडाबैजलपुरलखनऊ
Trending

सुबह सवेरे की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें

 *26- जनवरी - सोमवार*2026

  *!!🇮🇳 गणतंत्र दिवस 🇮🇳!!*

                   👇 https://www.shekharnews.com 

===============================

1 )आज देश 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से माना रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज नए भारत की झलक भी देखने को मिलेगी, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी।

2) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी से लेकर विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति पर बात की। राष्ट्रपति आत्मनिर्भर भारत में सबकी भागीदारी पर जोर दिया।

3) ‘संघर्षों से घिरी दुनिया में भारत शांति का दूत’; गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संदेश

4) राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं-बेटियों ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर रिकॉर्ड बनाया, देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी; भारत जल्द दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा

5) 77वां गणतंत्र दिवस आज, परेड में ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन में फ्लाईपास्ट, 2 कूबड़ वाला ऊंट होगा; 30 झांकियां में 2,500 कलाकार करेंगे परफॉर्म

6 )धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान, शिबू सोरेन-अलका याग्निक को पद्म भूषण, 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार का ऐलान

7 )’वायु प्रदूषण के कारण लोग चुका रहे भारी कीमत’, राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘आवाज भारत की’ वेबसाइट

8 )जम्मू-कश्मीर में सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया, सांबा सेक्टर में बॉर्डर पार करने की कोशिश में था, कठुआ में LoC पर ड्रोन भी दिखा

9) न्याय व्यवस्था हमें सदियों के संघर्ष, बहस से मिली…’; CJI बोले- निरंतरता और परिवर्तन के बीच संतुलन अहम

10 )राजस्थान में 26 जनवरी से पहले 9500kg विस्फोटक पकड़ा, अमोनियम नाइट्रेट खेत में रखा था, 1 अरेस्ट; दिल्ली ब्लास्ट में इसी का इस्तेमाल हुआ था

11 ‘)बैलेट पेपर के दौर में होता था फर्जीवाड़ा, EVM पर सवाल उठाना गलत;’ राजस्थान के राज्यपाल का बड़ा बयान

12) BBC दिल्ली हेड रहे पत्रकार मार्क टली का निधन, भिंडरावाले का इंटरव्यू लिया था, इंदिरा से लेकर राजीव तक की हत्या को कवर किया

13 )भारत ने लगातार 11वीं टी-20 सीरीज जीती, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से तीसरा मैच हराया; अभिषेक-सूर्या की फिफ्टी, बुमराह को 3 विकेट

14 )वर्ल्डकप छोड़ने की धमकी के बीच पाकिस्तानी टीम का ऐलान, सलमान आगा कप्तान, बाबर आजम की वापसी; 6 प्लेयर पहली बार टी-20 वर्ल्डकप खेलेंगे

15 )बांग्लादेश में 10 लाख नौकरी जाने का खतरा, टेक्सटाइल मालिकों की फैक्ट्रियां बंद करने की धमकी; भारतीय धागे पर टैक्स छूट खत्म करने की मांग

16 )लंबे वीकेंड के कारण बर्फबारी और छुट्टियों में पहाड़ों पर उमड़ी भीड़, घंटों जाम में फंसे पर्यटक
================================

Related Articles

Back to top button