
1. नए साल के ठीक 2 दिन पहले पीएम मोदी का X पर लाल किले की तस्वीर के साथ देशवासियों को संदेश, विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुधार का जिक्र।
2. आर्थिक समीक्षाः जापान को पीछे छोड़ भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, GDP 4.18 ट्रिलियन डॉलर हुई।
3. 2026 CBSE 10वीं-12वीं की सूची में बदलाव, 3 मार्च को होने वाली 10वीं की परीक्षा होगी 11 मार्च को, 12वीं की 3 मार्च की बजाय 10 अप्रैल को।
4. कोलकाता पुलिस SI भर्ती परीक्षा में किसी और के लिए एक्जाम देने आया मुर्शिदाबाद का युवक गिरफ्तार, एडमिट कार्ड में थी दूसरे की फोटो, हस्ताक्षर भी नहीं हुआ मिलान।
5. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की पार्टी नेताओं को चेतावनी- ईगो नहीं करूंगी बर्दाश्त, एक दिन में कर दूंगी साईड।
6. 1 जनवरी से सियालदह-हावड़ा शाखा में मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर और लोकल ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव, कईयों के मार्ग का भी हो रहा विस्तार।
7. डायमंड हार्बरः पत्नी का अफेयर! पति ने 14 वर्षीय बेटे की हत्या कर की आत्महत्या, महेशतला में तनाव।
8. मरीज को वेंटिलेशन पर रखने से पहले परिवार के सदस्यों को खर्च के बारे में करना होगा सूचित, निजी अस्पतालों को केन्द्र का निर्देश।
9. धरती पर सबसे पहले प्रशांत महासागर में स्थित किरिबाती द्वीप समूह पर होगा नए साल का स्वागत, भारत में 9-10 घंटे बाद मनेगा जश्न।
10. जयपुर से कोलकाता तक साइकिलिंग कर वापस लौटी ऑयरन लेडी रेणु सिंघी, 59 साल की उम्र में 1570 किमी की राइड 7 दिन में पूरी की।
11. युवाओं को भारत की जड़ों और विरासत से जोड़ रहा RSS, नागपुर संघ मुख्यालय पहुंचे इजरायली राजनयिक ने की तारीफ।
12. अभी हमारा घटोत्कच और हिडिंबा नहीं देखा, चिकन नेक पर बांग्लादेश को नागालैंड के नेता की ललकार।
13. बांग्लादेश की तो निंदा कर दी, देश में मॉब लिंचिंग पर सरकार क्यों चुप- मौलाना मदनी का सवाल।
14. यूपीः रिटायर्ड रेलकर्मी की भूख से मौत, दिव्यांग बेटी कंकाल जैसी, नौकर दम्पत्ति ने सम्पत्ति के लालच में बाप-बेटी को 5 साल तक बनाए रखा बंधक।
15. सऊदी अरब का यमन के मुकल्ला पोर्ट पर हवाई हमला, कहा- UAE से हथियारों की खेप आ रही थी; यमन ने 90 दिन की इमरजेंसी लगाई।
16. ईरान ने कैनेडियन नेवी को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
17. MCX: सोना-चांदी में जोरदार वापसी, एक ही दिन में ₹17000 तक उछाल; सिल्वर फिर ₹2.42 लाख के पार, गोल्ड 1,36,855 रुपए प्रति 10 ग्राम।
=========================



