
➡लखनऊ- कन्नौज जेल से 2 कैदियों के फरार होने पर एक्शन,. जेल कर्मियों की लापरवाही के चलते कड़ी कार्रवाई , प्रारंभिक जांच में 4 जिला जेल कर्मी दोषी पाए गए, जेल वार्डर शिवेंद्र सिंह यादव निलंबित किए गए, जेल वार्डर शिवचरन,उप कारापाल बद्री प्रसाद निलंबित, कारापाल विनय प्रताप सिंह को निलंबित किया गया
चारों जेल कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई, DIG कारागार कानपुर परिक्षेत्र को सौंपी गई जांच, 2 बंदी अंकित और डम्पी कन्नौज जेल से है फरार, अधीक्षक जिला जेल कन्नौज की भूमिका की जांच
➡लखनऊ- लखनऊ को मिलेगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस की सौगात, कल पर्यटन मंत्री डबल डेकर बसों को दिखाएंगे हरी झंडी, सुबह 10 बजे 1090 चौराहे से लखनऊ दर्शन बस की शुरुआत, आमजन के लिए 7 जनवरी से शुरू होगी नियमित बस सेवा, UPSTDC द्वारा संचालित की जा रही है लखनऊ दर्शन बस, इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस से कराई जाएगी राजधानी की सैर, बस सेवा सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में उपलब्ध रहेगी, 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट, वयस्कों के लिए 500,बच्चों के लिए 400 रुपये किराया तय
➡लखनऊ- जौनपुर की पूजा सिंह बनीं असिस्टेंट कमांडेंट, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से मिली सफलता, किसान की बेटी ने UPSC-CAPF परीक्षा पास की, पूजा सिंह ने गांव,प्रदेश का नाम किया रोशन, आर्थिक कठिनाइयों के बीच शिक्षा बनी ताकत
➡फतेहपुर- 2 ट्रैक्टर चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा,. 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में शामिल अनुज और शैलेन्द्र फरार, दो ट्रैक्टर,एक ट्रॉली और 5 मोबाईल बरामद, ट्रैक्टरों को औने पौने दामों में बेचते थे शातिर, बिना नम्बर की कार से चोरी को देते अंजाम , थरियांव थाना क्षेत्र के एनएच 2 से गिरफ्तार
➡हापुड़- 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, फर्जी लूट की घटना में फरार था बदमाश, थाना सिंभावली पुलिस ने की गिरफ्तारी
➡दिल्ली – दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में बैठक, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी भी हुए शामिल, उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, उत्तराखण्ड में सड़क अवसंरचना को प्राथमिकता-धामी, 12,769 करोड़ की लागत से चारधाम महामार्ग परियोजना
उत्तराखंड में 3,723 किमी NH नेटवर्क विकसित-धामी, शासनादेश जारी, अभ्यर्थियों के हित में फैसला
➡सीतापुर- शातिर अंतर्जनपदीय 6 बैट्री चोर गिरफ्तार, बैट्री चोरी की 9 वारदातों का हुआ खुलासा, अभियुक्तों के कब्जे से 90 हजार कैश बरामद, 4 लाख की कीमत के 18 बैट्री सेल बरामद, बैट्री से निकाला हुआ रांगा,चूरा भी बरामद, 3 असलहे,कारतूस, 5 मोबाइल,वाहन बरामद, कई इलाको में हुई थी बैट्री चोरी की वारदात, SOG,कमलापुर,रामकोट पुलिस ने की गिरफ्तारी, विधिक कार्रवाई कर अभियुक्तों को भेजा जेल, कमलापुर थाने की गोन नदी पुल से गिरफ्तारी
➡मैनपुरी – चेकिंग में पुलिस बदमाश के बीच मुठभेड़ , व्यापारी के अपहरण का आरोपी है बदमाश, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी 3 गोली , बदमाश उदल उर्फ दिनेश मुठभेड़ में घायल, मैनपुरी के किशनी इलाके में हुई मुठभेड़
➡मेरठ – पत्नी के प्रेम संबंधों से परेशान पति पहुंचा SSP ऑफिस, शादी की पहली रात से पत्नी को ना पसंद था पति, पत्नी ने पति को बताया पूर्व प्रेमी से कर चुकी है शादी, गांव में बैठी पंचायत में भी नहीं निकला हल, प्रेमी संग मिल पति की हत्या के प्रयास का आरोप, सोते हुए पति का मुंह दबाया चाकू से हमला किया, फैसले के एवज में पत्नी पर 10 लाख मांगने का आरोप, 6 माह पहले अनामिका की अंकुश से हुई थी शादी, पीड़ित पति ने SSP से गुहार लगा न्याय की मांग की, परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल गांव का मामला
➡हरदोई – बाईपास पर मिला किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, किशोर शनिवार की सुबह से था लापता,. निर्माणाधीन बाईपास के पास लाश मिली, हत्या कर शव को छिपाया गया- परिजन, हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡जालौन- 40 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, 8 लाख रुपये आंकी गई गांजे की कीमत, एसपी ने किया मामले का खुलासा, उरई कोतवाली क्षेत्र के ITI के पास अरेस्ट
➡मुजफ्फरनगर – चलती कार में आग लगने से हड़कंप, शॉर्ट सर्किट के चलते कार में लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान, कार सहित कीमती सामान जलकर राख, खतौली कोतवाली के गंगनहर पटरी की घटना
➡वाराणसी- विधानसभा चुनाव से पहले तैयारी में जुटी सपा, वाराणसी में पीडीए पंचांग का हुआ विमोचन , MLC आशुतोष सिंहा के नेतृत्व में हुआ विमोचन , हिंदू पंचांग के तर्ज पर PDA पंचांग की शुरुआत, , आशुतोष सिन्हा ने डोर टू डोर PDA पंचांग बांटा, PDA पंचांग में सभी प्रमुख महापुरुषों का जिक्र
➡फर्रुखाबाद – HT लाइन से किशोर और मजदूर झुलसा, मकान में नाबालिग कर रहा था मजदूरी, दोनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का मामला
➡बाराबंकी — बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल पर कार्रवाई, हॉस्पिटल पर तहसीलदार ने की कार्रवाई, हॉस्पिटल में हर मर्ज का होता था इलाज, लोनी कटरा क्षेत्र के बड़वल चौराहे का मामला
➡कन्नौज- डीएम, एसपी फरियदियों से मिले, सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियदियों से मिले, कई शिकायतों का डीएम ने मौके पर किया निपटारा, एसपी ने पुलिस संबंधित शिकायतों का किया समाधान
➡आगरा – चेन्नई-पॉन्डिचेरी नकली दवा फैक्ट्री से जुड़ी खबर, नकली दवा फैक्ट्री की जांच CBI को सौंपी गई, दवा व्यापारियों से पूछताछ, छापेमारी भी संभव, पॉन्डिचेरी के उपराज्यपाल ने सिफारिश की थी, मामले में CBI और NIA जांच की सिफारिश थी, तमिलनाडु, पॉन्डिचेरी, यूपी तक फैला नेटवर्क, छत्तीसगढ़, हिमाचल तक नकली दवा कारोबार, कई राज्यों में नकली दवाओं की सप्लाई का खुलासा, नकली एंटीबायोटिक, पेनकिलर बनाने का था आरोप, जहरीले, गलत केमिकल के इस्तेमाल की आशंका, क्या सरकारी अस्पतालों तक पहुंचीं नकली दवाएं?, करोड़ों के अवैध लेन-देन की जांच ED कर सकती है, CBI की एंट्री, अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन की जांच संभव
➡आगरा – तहसील बाह में संपूर्ण समाधान दिवस , DM की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, 40 शिकायतें दर्ज,5 का मौके पर समाधान, जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया
➡प्रयागराज- ट्रिपल मर्डर की खौफनाक वारदात से हड़कंप- मऊआइमा में परिवार के तीन लोगों की हत्या , बड़े बेटे ने पिता, बहन, भांजी की हत्या की, अगवा कर बेरहमी से हत्या, लाश कुएं में फेंकी, तीनों मृतक शुक्रवार रात 11 बजे से लापता थे, मुकेश ने पिता, 21 वर्षीय बहन की हत्या की, 14 साल की भांजी को भी मौत के घाट उतारा
मऊआइमा थाना क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात
➡बहराइच – दरगाह रजबी का वीडियो डालने का मामला, वीडियो आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई, वीडियो पोस्ट करने वाले 6 लोग गिरफ्तार, दरगाह थाना क्षेत्र निवासी हैं सभी अभियुक्त, मेराज, माजिद, अकबर, ताज, सम्मू, शाहरुख अरेस्ट, बहराइच के थाना दरगाह इलाके का मामला



