उत्तरप्रदेशगाज़ियाबादबैजलपुरलखनऊ
Trending

सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें……………*26.01.2026

➡लखनऊ- गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, विधानसभा पर आज परेड का होगा आयोजन, कई स्कूलों, विभागों की निकलेंगी झांकियां, CM योगी, दोनों डिप्टी CM, सभी मंत्री मौजूद रहेंगे, पूरे यूपी में डीजीपी मुख्यालय से हाई अलर्ट जारी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर सघन चेकिंग जारी, सोशल मीडिया पर निगरानी, अफवाहों पर सख्ती

➡लखनऊ- आज देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा, भव्य तरीके से मनेगा गणतंत्र दिवस, विधान भवन के पास निकलेंगी झांकियां, सीएम योगी भी परेड में होंगे शामिल, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी रहेंगी मौजूद, सभी कैबिनेट मंत्री भी परेड में रहेंगे

➡लखनऊ- 77वां गणतंत्र दिवस समारोह, सीएम योगी करेंगे ध्वजारोहण कार्यक्रम, सरकारी आवास पर आयोजित होगा कार्यक्रम, सुबह 9 बजे CM करेंगे ध्वजारोहण कार्यक्रम

➡गोरखपुर- 13 साल की मासूम से हैवानियत की हद पार, मासूम को अगवा कर होटल में दरिदंगी, मासूम को किया स्पा सेंटर में किया था कैद, परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस, पुलिस जांच में सामने आया दोस्त ने किया अगवा, इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बहला-फुसलाकर बुलाया था, होटल में ले जाकर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, स्पा सेंटर में शोषण के लिए मजबूर किया गया, पुलिस ने छापा मारकर बच्ची को बरामद किया, इंस्टाग्राम फ्रेंड, होटल मालिक, होटल मैनेजर, स्पा सेंटर मैनेजर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

➡मऊ- फरार 2 इनामिया बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, लूट के मामले में फरार चल रहे थे दोनों बदमाशों, दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एनकाउंटर में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल, दोनों ने सर्राफा व्यापारी से की थी लूट, घटना में शामिल 5 आरोपी पहले ही जा चुके जेल, 9 बदमाशों ने मिलकर वारदात को दिया था अंजाम, कब्जे से दो तमंचे, खोखा, कारतूस भी बरामद, कोपागंज क्षेत्र के इंदारा देईथान के पास हुई मुठभेड़

➡प्रयागराज- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज में, गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम में जाएंगे, सुबह 9:10 बजे पुलिस लाइन में आयोजन होगा, सुबह 10:30 बजे सर्किट हाउस में वापस लौटेंगे, 11.45 बजे विजय गौड़ के आवास जाएंगे उपमुख्यमंत्री, 2.50 बजे बमरौली एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना होंगे

➡मैनपुरी- DFO संजय कुमार मल्ल पद से हटाए गए, वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में कार्रवाई, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की पुष्टि, ऑफलाइन टेंडर आमंत्रित किए जाने का मामला, वन मंत्री के निर्देश पर कराई गई थी जांच, जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई, लेखा शाखा के लिपिक अमित कुमार निलंबित, विभागीय कार्रवाई में लिया गया निर्णय, 2003 बैच के IFS शिवम मिश्रा बने नए DFO

➡हापुड़- हापुड़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग गंभीर रूप से घायल, खूनी संघर्ष का वीडियो किया वायरल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी, धौलाना थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला

➡हरदोई- BJP नेता ने गोवंशों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, पुलिस को सौंपते हुए गोकशी की आशंका जताई, विहिप, बजरंग दल का आरोप, हिंदू भी शामिल, शाहाबाद के अल्लाहपुर तिराहे का मामला

➡कन्नौज- CHC में तैनात डॉक्टर शशांक की मौत, शशांक का सरकारी आवास पर मिला शव, डॉक्टर की मौत पर अफसरों ने साधी चुप्पी, अफसर घटना के बारे में बोलने को नहीं तैयार, CO सिटी सहित कोतवाली प्रभारी CHC पर मौजूद, पुलिस कर रही परिजनों के आने का इंतजार, गुरसहायगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला

➡रायबरेली- 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त टीम ने की गिरफ्तारी, वर्ष 2021 से फरार चल रहा आरोपी जीतू, दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहा था, भदोखर क्षेत्र में आरोपी की हुई गिरफ्तारी

➡दिल्ली- आज देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन, कर्तव्य पथ पर भारत की ताकत दिखेगी, गणतंत्र दिवस में पहली बार दो चीफ गेस्ट

➡दिल्ली- BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे ध्वजारोहण, नितिन नबीन BJP मुख्यालय पर करेंगे ध्वजारोहण, सुबह 8:30 बजे नितिन नबीन करेंगे ध्वजारोहण

➡दिल्ली- आज ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को मिलेगा सम्मान, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को मिलेगा अशोक चक्र, आज गणतंत्र दिवस पर अशोक चक्र मिलेगा

Related Articles

Back to top button