
लखनऊ- नसीमुद्दीन सिद्दीकी समाजवादी पार्टी में शामिल, अखिलेश यादव ने पार्टी में ज्वाइनिंग कराई, अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू भी शामिल, BSP सरकार में कद्दावर मंत्री रह चुके हैं नसीमुद्दीन, 3 बार के विधायक रहे अनीस अहमद भी शामिल, कई पूर्व विधायकों ने भी सपा का दामन थामा, अपना दल (S) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल , राजकुमार पाल भी समाजवादी पार्टी में शामिल , अखिलेश यादव ने सभी को सदस्यता दिलाई
➡लखनऊ- 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस, भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में ऐलान, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दी जानकारी, किसानों के उत्पीड़न का लगाया आरोप, प्रदेशभर में किसान अधिकार गांव संवाद अभियान, गांव-गांव जाकर किसानों को करेंगे जागरूक, सरकार की नीतियों का होगा हर स्तर पर विरोध, कांग्रेस पदाधिकारी 50-50 किसानों से करेंगे संवाद, समझौते से होने वाले नुकसान की देंगे जानकारी
➡लखनऊ- PWD में बिलो टेंडर पर रोक लगाने के लिए सख्ती, टेंडर में सस्ती बोली रोकने के लिए नया नियम, 15% से कम दर पर टेंडर डालने पर ज्यादा सिक्योरिटी मनी, खराब गुणवत्ता मिलने पर ठेकेदार 2 साल के लिए डिबार, 15% से कम दर वाली निविदा में एक काम की होगी जांच, मुख्य अभियंता की ओर से अधिकारी नामित कर गुणवत्ता की जांच
➡ग्रेटर नोएडा- बारात में पिटाई कर तांडव मचाने का मामला, पिटाई करने वाले मुख्य आरोपी आज भी फरार, मुख्य आरोपियों पर दादरी पुलिस की मेहरबानी, मुख्य आरोपी नीरज,राजू,कृष्ण और राजीव हैं, 20 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर, दनकौर से दादरी आई बारात में हुआ था हंगामा, जमानत लेने का समय दे रही दादरी पुलिस, 34 नामजद 15 अज्ञात पर दर्ज हुई थी FIR
➡बिजनौर- कांवड़ियों ने पेट्रोल पंप मालिक को पीटा, पेट्रोल पंप के मालिक सनी से मारपीट, पंप में धूप बत्ती जलाने से मना किया था, पुलिस के सामने कांवड़ियों ने की मारपीट, पेट्रोल पंप मालिक सनी की हालत गंभीर, थाना नगीना के बढ़ापुर रोड चौराहे की घटना
➡बुलंदशहर- बुलंदशहर में उजमा खान बनीं शिव भक्त, भोले की भक्ति में सराबोर नजर आईं उजमा, मुराद पूरी होने पर महादेव की कांवड़ उठाई, हिंदू प्रेमी लोकेंद्र के साथ रह रही उजमा खान, हिंदू धर्म अपनाने की बात कर रही उजमा, अनूपशहर से गंगाजल लेकर रवाना हुईं
➡ललितपुर- ललितपुर में दो लड़कियों की मौत मिस्ट्री, प्यार, विश्वास, धोखा, ब्लैकमेलिंग फिर मौत, दोनों ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से परेशान थी किशोरी, ब्यूटी पार्लर संचालिका से भी हुई ब्लैकमेलिंग, प्रेमी कृष्णपाल की ब्लैकमेलिंग से थी परेशान, अंजना से कृष्णपाल ने हड़पे 7.50 लाख रुपये, दोनों ही आरोपी राहुल और कृष्णपाल गिरफ्तार, सदर के रावतयाना जखौरा धर्मपुरा का मामला
➡अलीगढ़ – कमिश्नर से बंधक बनाने की गई शिकायत, मजदूरों को बंधक बनाने की गई शिकायत, कमिश्नर से की गई शिकायत पर छापा मारा, शिकायत पर SDM खैर ने ईंट भट्ठे पर मारा छापा, भट्टे पर छापा मारकर मजदूरों को कराया मुक्त, सभी मजदूरों को गाड़ी से उनके घर भेजा गया, हजियापुर गांव में संचालित था ईंट भट्टा
➡सीतापुर – ई रिक्शा ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार बच्चे को लगी चोट, ई रिक्शा चालक से हुआ विवाद, रिक्शा चालकों ने की युवक से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, ई-रिक्शा चालक पुलिस हिरासत में लिए गए, खैराबाद के BCM अस्पताल के पास का मामला
➡प्रयागराज – माघ मेले में महाशिवरात्रि का स्नान जारी, 12 बजे तक 26 लाख लोगों ने किया स्नान, 26 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, आज के स्नान के साथ मेले का समापन होगा, माघ मेले का औपचारिक समापन हो जाएगा
➡गोरखपुर – RSS प्रमुख मोहन भागवत का गोरखपुर दौरा, बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह पहुंचे मोहन भागवत, RSS के शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन, प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, संघ प्रमुख ने प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन, सामाजिक सद्भभाव की बैठक में हुए शामिल
➡मेरठ – जूनियर स्कूल में बच्चों की मुर्गा बनाकर पिटाई, स्कूल टीचरों ने बच्चों को मुर्गा बनाकर पीटा, टीचर्स ने बच्चों पर लगाया बदतमीजी का आरोप, कुछ बच्चों के परिजनों के सामने ही प्रताड़ना की, मासूम बच्चों के उत्पीड़न पर कुंडली मारे बैठी हैं BSA, वीडियो वायरल होने के बाद भी कोई एक्शन नहीं, फलावदा के बड़ागांव जूनियर हाई स्कूल का मामला, मेरठ की BSA हैं आशा चौधरी
➡नोएडा – एलिवेटेड रोड पर टक्कर के बाद विवाद, महिला के साथ जमकर मारपीट आरोप, मामूली टक्कर के बाद कहासुनी बढ़ी, थाना सेक्टर-24 स्थित एलिवेटेड रोड का मामला
➡अमेठी – व्यक्ति की हत्या मामले में मौके पर पहुंचे अधिकारी, घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी, एएसपी, 55 वर्षीय व्यक्ति का शव खून से लथपथ मिला था, SP ने जांच पड़ताल को लेकर टीमों का किया गठन, मोहनगंज कोतवाली के पूरे घिसी लीही की घटना
➡अलीगढ़ – कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुली रही शराब की दुकान, दुकानों से धड़ल्ले से बिक रही शराब और बीयर, डीएम ने दुकान बंद करने का आदेश दिया था, थाना बन्ना देवी क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली – विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप, डलमऊ मार्ग पर विशाल अजगर दिखा, नहीं पहुंची वन विभाग की टीम- ग्रामीण, भदोखर थाना क्षेत्र के कलसहा का मामला
➡अलीगढ़ – बहू ने दबंग बुलाकर सास को पिटवाया, बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर मारपीट, पति की मौत के बाद प्लॉट को लेकर विवाद, प्लॉट अपने नाम कराने की मांग कर रही बहू, थाना बन्ना देवी के मुश्ताक नगर की घटना
➡अमरोहा – भंडारे के दौरान शिवभक्तों के साथ मारपीट, वीडियो बनाने के दौरान हुआ विवाद, मारपीट, पथराव हमले में 5 लोग घायल, घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ, मामले में 29 लोगों के खिलाफ केस, पुलिस ने 3 आरोपीयों को किया अरेस्ट, अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡मुरादाबाद- नगर वासियों को आवारा कुत्तों से मिलेगी निजात, नगर निगम बनवा रहा कुत्तों के लिए शेल्टर होम, शेल्टर होम की क्षमता 1000 कुत्तों की होगी, गागन वाली मैनाठेर में बनाया जाएगा शेल्टर होम, शासन को शेल्टर होम का डीपीआर भेजा गया, हमलावर कुत्तों को 10 दिन शेल्टर होम में रखा जाएगा
➡जालौन- आधा दर्जन दबंगों ने युवक को पीटा, लाठी-डंडे और बेल्टों से बेरहमी से पीटा, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे दबंग, लोगों ने घायल युवक को पहुंचाया CHC, युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर, मारपीट, मोबाइल छीनने का भी आरोप, पीड़ित भाई ने कोतवाली में दी तहरीर, कालपी कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡मेरठ- पिता-पुत्र की बाइक डिवाइडर से टकराई, बेटे की मौके पर मौत, पिता गंभीर घायल, दिल्ली निवासी हरिद्वार जा रहे थे, बाइक चला रहा पिता नशे में बताया गया, दौराला थाना क्षेत्र के NH 58 पर हादसा
➡देहरादून- 22 अप्रैल से खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खुलेंगे कपाट, धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे, महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर तिथि हुई तय, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में तिथि हुई तय
➡रायबरेली- रायबरेली में पागल कुत्ते का आतंक, एक दर्जन से अधिक लोगों को काटा, पागल कुत्ते के आतंक से दहशत में लोग, बाजार में लोगों पर कुत्ते ने किया हमला, डीह कस्बे के रोखा मार्ग की घटना




