
👇https://www.shekharnews.com
===============================
1) महादेव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें’, महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं
2) फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का तीन दिवसीय भारत दौरा: PM मोदी से होगी मुलाकात, AI-इनोवेशन पर होंगे अहम समझौते
3) बांग्लादेश- 17 को रहमान का शपथ समारोह, मोदी को न्योता, इसी दिन PM की मुंबई में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात, ढाका जाने की संभावना कम
4 )लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर बहस और वोटिंग 9 मार्च को होगी- किरेन रिजिजू
5 )संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत को एक बेहद सफल उभरती अर्थव्यवस्था बताया है। इसी के साथ उन्होंने आगामी एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत को सबसे उपयुक्त स्थान बताया है
6) महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बोले- टीपू सुल्तान शिवाजी महाराज के बराबर, BJP बोली- सपकाल पागल हो चुके हैं; पुणे में पूर्व विधायक के पोस्टर जलाए, FIR
7 )महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की खुफिया जानकारी के मद्देनजर दो जिलों में ताबड़तोड़ तलाशी अभियान चलाया। एटीएस ने यवतमाल और अहिल्यानगर जिलों के 21 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
8 )बंगलूरू के बाहरी इलाके नेलमंगला के पास शनिवार आधी रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक कार और कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई,हादसे में जान गवाने वाले सभी युवकों की उम्र 17 से 22 साल के बीच थी। ये सभी डोड्डाबल्लापुरा के रहने वाले दोस्त थे
9 )आंध्र के अमरावती में बनेगी देश की पहली AI यूनिवर्सिटी, 19 फरवरी को रखी जाएगी आधारशिला; 2029 से एडमिशन शुरू होंगे, 8वीं से मिलेगा प्रवेश
10) महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिवालयों में दर्शन-पूजन, उज्जैन में महाकाल पहने 11 फुट का सेहरा; काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर 5km लंबी लाइन
11 )22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि पर उखीमठ में तिथि घोषित, 2025 के मुकाबले 10 दिन पहले शुरू होगी यात्रा
12) ‘यह जय शाह बनाम पाकिस्तान मैच…’, PAK के साथ T20 मैच पर भड़का विपक्ष, मोदी सरकार को सुनाई खरी-खोटी
13 )ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में लौटे FPIs, एक साल में 19 अरब डॉलर की बिकवाली के बाद फरवरी के 15 दिन में डाले फिर से भरपूर रुपये
14) वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया, बारिश भी बिगाड़ सकती है खेल, कोलंबो में 50% बारिश के आसार
15) वेस्टइंडीज लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में, नेपाल को 9 विकेट से हराया; होप का अर्धशतक, होल्डर ने 4 विकेट लिए
16) टी-20 वर्ल्डकप-USA ने नामीबिया को 200 रन का टारगेट दिया, मोनांक पटेल-संजय कृष्णमूर्ति की फिफ्टी, इरास्मस और माईबर्ग को 2-2 विकेट
17 )अमेरिका से परमाणु समझौते पर बातचीत के लिए ईरान तैयार, उप विदेश मंत्री बोले- ट्रम्प प्रतिबंध हटाएं तो डील संभव; बैलिस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट पर विवाद अटका
18 )पाकिस्तान की इंटरनेशनल फजीहत, जर्मनी में आसिम मुनीर से मांगा पहचान पत्र; कार्यक्रम से पहले रोका
===============================

