GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending
गोंडा : एसपी के निर्देशन में परसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार

परसपुर, गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरदार पुरवा दुरौनी के निवासी रामसेवक (30 वर्ष), पुत्र बरसाती, और विजय उर्फ मेघी (28 वर्ष), पुत्र रामकेवल, को पुलिस ने चोरी और लूट के मामलों में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोण्डा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और थानाध्यक्ष दिनेश सिंह के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। अभियुक्तों पर मु0अ0सं0 357/2024 धारा 303(2), 317(2) BNS, मु0अ0सं0 355/2024 धारा 305, 317(2) BNS, और मु0अ0सं0 244/24 धारा 392 IPC के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया है।