अध्यात्मअयोध्याउत्तरप्रदेश
Trending

अयोध्या मे अचानक प्रगट हुए भोलेनाथ और पिया जल… 25.11.2023

अयोध्या मे अचानक प्रगट हुए भोलेनाथ.

जल पीता देख भक्तो का लगा ताता….

अयोध्या रामघाट स्थति खाले पुरवा कालोनी मे आनंद वेदांती त्रिपाठी के घर भोलेनाथ का नाग देवता के रूप मे प्रगट होने पर पत्रकार आनंद त्रिपाठी द्वारा जल पिलाने पर भोलेनाथ के भक्तो का लग गया ताता…. हर हर महादेव घर घर महादेव के नारे से गुंजी अयोध्या धाम अयोध्या मे बन रहे श्री राम मंदिर का उदघाटन आगामी 22 जनवरी 2024को होना निश्चित हुआ है ऐसे मे देव के देव महादेव का अचानक प्रगट होना व जल ग्रहण करना यह शुभ संकेत माना जा रहा है…..

पत्रकार आनंद त्रिपाठी ने स्वप्न मे देखे गये भोलेनाथ के द्वारा जल पिने की इच्छा को अपने परिवार मे बताया तो लोगो ने सोचा कि कोई पूजा मे चूक हो गई जिसे आज भोलनाथ का विशेष पूजन कर उन्हें प्रसन्न किया जयेगा तब तक सुबह भोलेनाथ स्वयं दरवाजे पर प्रगट होकर नाग देवता के रूप मे अचानक प्रगट हुए और आनंद त्रिपाठी ने नाग देवता को जल कटोरे मे अर्पित किया जिसे बड़े प्रेम से नाग देवता ने जल ग्रहण किया जिसे देखने के लिए आस पास के लोग इकड्डा हो गये और भोलेनाथ कि जय हर हर महादेव का जय करा लगाने लगे

आनंद त्रिपाठी अयोध्या

वही राम मंदिर आंदोलन के वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब अध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी भी पहुंच गये उन्होंने इस चमत्कारी घटना को अद्भुत व दुर्लभ बताया और कहा कि देवउठानी एकादशी के दिन भोलेनाथ का नागदेवता के रूप मे प्रगट होना यह बहुत बड़ी चमत्कारी घटना है जिसे वे राम मंदिर के हो रहे उद्घाटन समारोह मे साक्षी के रूप मे राम लला से मुलाक़ात करने का व उनके मंदिर मे प्रभु के आगमन का अपना आशीर्वाद देने का संकेत दिया है l

बाइट महेंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष प्रेस क्लब अयोध्या

Related Articles

Back to top button