उत्तरप्रदेश

परसपुर : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विधायक के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय पर हुई बैठक

गोंडा : परसपुर ब्लॉक मुख्यालय पर तिरंगा अभियान को लेकर अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की एक बैठक की गई । इस दौरान कर्नलगंज विधानसभा के विधायक अजय सिंह ने वीडियो खंड शिक्षा अधिकारी सीएचसी के अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद स्थापित करके हर घर तिरंगा अभियान के तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शतप्रतिशत ध्वज वितरण एवं दायित्व निर्वहन के साथ तिरंगा फहराने आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील किया है । साथ ही उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए 75 वां वर्षगांठ को अमृत महोत्सव में हम सभी एक जुट होकर बिना किसी भेदभाव रागद्वेष के सम्मानपूर्वक तिरंगा ध्वज फहराएं और देश को आजादी के लिए वीरगति प्राप्त करने वाले अमर शहीदों का स्मरण करें हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर विधायक अजय सिंह ने संगठन के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक भी किया। इस अवसर पर कर्नलगंज के विधायक अजय सिंह , परसपुर एवं करनैलगंज के वीडियो , परसपुर चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह , सूरज सिंह ,विपिन सिंह, पिंकू ,सोमू सिंह आदि शामिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button