अयोध्याउत्तरप्रदेशगाज़ियाबादगोंडाबैजलपुरलखनऊ
Trending

सुबह 6:30 बजे की बड़ी खबरें……*13.02.2026

➡लखनऊ- सीजी सिटी में 20 एकड़ में अर्बन पार्क गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज, कैंसर अस्पताल के पास 28 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, शहर की पहली ग्रीन रूफ लाइब्रेरी पार्क में बनेगी आकर्षण का केंद्र, 600 मीटर जॉगिंग ट्रैक,ओपन जिम,किड्स प्ले एरिया की सुविधा

➡लखनऊ- सुशांत गोल्फ सिटी में LDA का बड़ा एक्शन, 20 बीघा में की जा रही 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, ग्राम बक्कास शेखनापुर,चिलौला में चला अभियान, कई लोगों द्वारा अवैध रूप से काटी गई प्लाटिंग, दुर्गा ग्रीन कॉलोनी में 200 वर्गमीटर का अवैध निर्माण तोड़ा
गोमती नगर के विपुल खंड में 288 वर्गमीटर निर्माण सील, मल्हौर में 500 वर्गमीटर अवैध निर्माण पर कार्रवाई, LDA जोन-1 की टीम ने चलाया संयुक्त अभियान

➡हापुड़- तालाब में मगरमच्छ निकलने से हड़कंप, मगरमच्छ ने 2 गायों पर हमला किया, ग्रामीणों ने मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ाई गायें, थाना बाबूगढ़ के गांव छपकोली का मामला

➡अलीगढ़ – अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर हुई मौत, मडराक थाना इलाके के मथुरा रोड की घटना

➡मेरठ – लोहियानगर में पुलिस वसूली का मामला विधानसभा में गूंजा, किठौर से सपा विधायक शाहिद मंजूर ने सदन में उठायी बात, धागा कारोबारी से थानेदार, 2 दारोगाओं ने वसूले थे 20 लाख रूपये, नये SSP ने मामला जानकर आरोपियों पर केस दर्ज किया , लोहियानगर में हिस्ट्रीशीटर की फायरिंग का मामला गूंजा, सपा कार्यकर्ता पर हिस्ट्रीशीटर अभय भड़ाना ने फायरिंग की थी, लोहियानगर थाने की 2 वारदातें विधानसभा में गूंजी

➡उन्नाव – पुरवा के पासा खेड़ा में जमकर अवैध मिट्टी खनन, ग्रामीणों ने देर रात कई बार खनन अधिकारी को किया फोन, रात को जबरदस्त तरीके से किया गया अवैध खनन, JCB,डंपर से सैकड़ों डंपर मिट्टी का किया गया खनन, खनन अधिकारी मनीष यादव रात में नहीं उठाते फोन

➡अम्बेडकरनगर- अम्बेडकरनगर में बीएसपी को लगा झटका, BSP से क़मर हयात अंसारी ने दिया इस्तीफा, बीएसपी के पुराने नेता थे कमर हयात अंसारी, जलालपुर नगर पालिका में कई बार रह चुके चैयरमैन

➡महोबा – महोबा में सड़क हादसे में 2 की मौत, कार ने मारी में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, कबरई थाना क्षेत्र की घटना

➡मेरठ- युवक ने दरोगा की टोपी लगाकर रील बनाई, दरोगा की टोपी लगाए युवक का वीडियो वायरल, स्पा सेंटर के संचालक अमजद ने बनाई थी रील, अमजद पर देह व्यापार के कई मुकदमे दर्ज है, पुलिस गिरफ्त में लंगड़ाता रोता हुआ दिखा आरोपी, मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी है आरोपी

➡सीतापुर- युवक ने कमरे में फांसी लगा की आत्महत्या, फोन पर पत्नी से विवाद होने पर उठाया कदम, देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर हुआ शक, दरवाजा तोड़ फांसी के फंदे से उतारा युवक का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बिसवां कोतवाली के असरखपुर गांव का मामला

➡रायबरेली- संदिग्ध हालत में अज्ञात महिला का मिला शव, नहर में महिला का शव मिलने से सनसनी , पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव निकाला, सलोन कोतवाली के रसूलपुर के पास की घटना

➡कन्नौज- तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, हादसे के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार, इंदरगढ़ थाने के कठार के पास की घटना

➡दिल्ली – तिहरे हत्याकांड का आरोपी कमरुद्दीन फिरोजाबाद लाया गया , दिल्ली पुलिस की कस्टडी में आरोपी मक्खनपुर लाया गया, 2025 में लड्डुओं में जहर देकर की थी तीन की हत्या, मक्खनपुर थाना क्षेत्र में जहर से दोहरी हत्या का मामला

➡रामपुर – वकील को गोली लगने का वीडियो सामने आया , असगर और गौसिया के बीच हुआ था विवाद, असगर के ऑफिस में जाकर फारूख ने पिटाई की, वकील,उसके साथी ने असगर को धक्का देकर गिराया , असगर को भी एक गोली लगी है, वह घायल है

➡सीतापुर- आईजी रेंज किरण एस पहुंचे नैमिषारण्य, होली परिक्रमा मेला तैयारियों की जानी हक़ीकत, मिश्रिख नैमिषारण्य के परिक्रमा मार्गो का जायजा, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता के निर्देश, SP अंकुर अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद

➡बरेली- बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, साइकल सवार बुजुर्ग की मौके पर हुई मौत, पुलिस में बाइक सवार को हिरासत में लिया, पुलिस ने बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम को भेजा, बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत रोड की घटना


Related Articles

Back to top button