
➡लखनऊ- यूपी विधानसभा में आज पेश होगा सबसे बड़ा बजट, बजट का आकार 9 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है, मेधावी बेटियों को स्कूटी देने का वादा पूरा हो सकता है, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की उम्मीद, विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस, यूपी के बजट में बड़ी घोषणाओं की संभावना
➡लखनऊ- लखनऊ नगर निगम का सख्त एक्शन, गृहकर बकायेदारों पर नगर निगम का कड़ा रुख, जोन-2 और जोन-8 में सीलिंग-कुर्की अभियान, जोन-2 की कार्रवाई में कई प्रतिष्ठान हुए सील, होटल माधवन सील, 3.45 लाख गृहकर बकाया, कानपुर रोड स्थित बाबा होटल भी हुआ सील, बाबा होटल पर 52.60 लाख का भारी बकाया, मुन्नीलाल कागजी जैन ट्रस्ट सील, होटल प्रयास भी सील, लाखों रुपये बकाया, अंबेडकर नगर में सनप्रा फूड प्रोडक्ट्स सील, सनप्रा फूड पर 55 हजार गृहकर बकाया, जोन-8 में 1.01 करोड़ गृहकर बकाया, एलडीए की 7 संपत्तियों पर गृहकर बकाया, 6 संपत्तियां सील, एक से 4 लाख की आंशिक वसूली, ड्रीम वर्ल्ड एम्यूजमेंट पार्क ने 2 दिन का समय मांगा
➡लखनऊ- पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, सुबह 8.15 बजे दीनदयाल स्मृति वाटिका में कार्यक्रम, मुख्यमंत्री योगी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, नीरज सिंह होंगे शामिल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे
➡लखनऊ- नगर निगम की कार्यदाई संस्थाओं पर आरोप, कार्यदाई संस्थाओं पर PF-ESI घोटाले का आरोप, 5 हजार कर्मचारियों के PF, ESI के नाम पर हेराफेरी, CAG रिपोर्ट, विधानसभा जांच समिति में खुलासा, वर्ष 2013-14, 2014-15 में चालान जमा नहीं, 8 कंपनियों पर 1.14 करोड़ डकारने का आरोप, 5 कंपनियों के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने दी तहरीर, कुल 64 लाख रुपये की रिकवरी की मांग
➡लखनऊ- मछली मंडी के पास भीषण एक्सीडेंट, एक्सीडेंट में वैन के उड़े परचक्खे, कई गाड़ियां आपस में टकराई, कई लोग के घायल होने की सूचना, दुबग्गा चौराहा मछली मंडी के पास का मामला
➡लखनऊ- अहियागंज में किराना दुकान में भीषण आग, आग से दुकान का सारा सामान जलकर राख, लोगों ने चौक फायर स्टेशन को दी सूचना, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, दुकान के अंदर कोई व्यक्ति फंसा नहीं था, याहियागंज, टेढ़ी बाजार, रकाबगंज इलाके की घटना
➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे प्रेस वार्ता, 1:30 बजे अखिलेश यादव करेंगे प्रेस वार्ता, समाजवादी पार्टी कार्यालय में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा दफ्तर में आयोजन
➡सहारनपुर- बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, दतौली मुगल में डांस का वीडियो हुआ था वायरल, प्रधान पद के इच्छुक प्रत्याशी की मौजूदगी से विवाद, ग्रामीणों में नाराज़गी, गांव में बहस तेज, फतेहपुर पुलिस ने मामले में केस किया दर्ज, 10 नामजद समेत अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज, प्रधान पद के इच्छुक नौशाद गिरफ्तार, साथी गुलफाम भी पुलिस हिरासत में, थाना फतेहपुर क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली- SIR के दौरान वोटरों के नाम-पते में गड़बड़ी, 4.66 लाख वोटरों के नाम-पते में गड़बड़ी, गलतियों के सुधार के लिए भेजे जा रहे नोटिस, सुधार के लिए वोटरों को भेजे जा रहे नोटिस, अब तक 2.32 लाख वोटरों को दी जा चुकी सूचना, जिले की 6 तहसीलों में 42 केंद्रों पर सुनवाई जारी, नए वोटर बनने के लिए 75 हजार लोगों ने भरा फॉर्म, दावे और आपत्तियों का निपटारा 27 मार्च तक
➡रायबरेली- संपत्ति छिपाने पर 42 डॉक्टरों का वेतन रोका, संपत्ति विवरण न देने पर हुई कार्रवाई, मानव संपदा पोर्टल पर नहीं किया अपडेट, जनवरी माह का वेतन किया गया स्थगित, 31 जनवरी तक अपनी संपत्ति का देना था ब्यौरा, डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार का रोका वेतन, डॉ कफील अहमद, डॉ सपना का रोका वेतन, डॉ शिखा श्रीवास्तव समेत 42 लोगों का रोका वेतन, वेतन रोके जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सीएमओ के आदेश के बाद रोका गया वेतन
➡देवरिया- मनबढ़ युवकों की गुंडागर्दी आयी सामने, 6 युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, सदर कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी हट्टा का मामला
➡सहारनपुर- पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गौकशी मामले में वांछित आरोपी अरेस्ट, फायरिंग बदमाश के पैर में लगी गोली, अंबाला रोड भाऊपुर पुलिया के पास मुठभेड़, कब्जे से तमंचा, खोखा, 2 कारतूस बरामद, एसएसपी अभिनंदन के निर्देशन में कार्रवाई
➡सीतापुर- कमरे में रखे गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, कमरे में मौजूद अधेड़ रामनाथ जिंदा जला, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, अधजले शव को टीम ने निकाला बाहर, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता, लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर का मामला
➡देवरिया- ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर दो मजदूरों की मौत, एक घायल, ईंट भट्ठे से लौटते समय हादसा, तीनों मजदूर बिहार के गया जिले के निवासी, भाटपार रानी थाना क्षेत्र का मामला
➡बहराइच- विद्यालय में दो रसोइया हुए हादसे का शिकार, खाना बनाते वक्त रसोइया हुए हादसे का शिकार, अचानक फिसलकर पलटा दाल से भरा भगौना, हादसे की जद में आई दो रसोइया झुलसी, रसोइयों को इलाज के लिए कराया गया भर्ती, थाना रानीपुर इलाके के बील गांव का मामला
➡रायबरेली- तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक खाई में गिरा, बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना
➡बहराइच- तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, कार छोड़कर फरार हुआ कार चालक, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, बहराइच कोतवाली देहात इलाके का मामला


