उत्तरप्रदेश

ज्ञान खोज प्रतियोगिता – 2026 (शैक्षणिक प्रतिभा का महाकुंभ)पंडित हरिद्वारी लाल स्मृति महिला महाविद्यालय द्वारा इस प्रतियोगिता को दो पालियो में आयोजित किया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जिले की तहसील लहरपुर के हरद्वारी लाल स्मृति महिला महाविद्यालय में ज्ञान खोज प्रतियोगिता का विस्तृत आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों का संकलन किया गया जिसमें लगभग पंद्रह सौ छात्रों ने प्रतिभाग किया है

, उक्त प्रतियोगिता को विशेष शिक्षकों के द्वारा सम्पन्न कराया गया जिसमें मार्डन पब्लिक स्कूल लहरपुर ओएनजीसी स्कूल पैतला, श्याम श्याम पब्लिक स्कूल ककराही, इंद्रेश वर्मा बाल विद्या मंदिर महादेव, अमन पब्लिक इंटर कॉलेज महादेव आदि विद्यालयों के छात्रों द्वारा ज्ञान खोज परीक्षा में प्रतिभाग किया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष अजय पांडेय सरल ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की आधुनिकता को बढ़ावा देना- हमारे क्षेत्र के सभी बच्चों को शिक्षा प्राप्त होने के साथ साथ प्रचार-प्रसार करना, यही हमारा उद्देश्य है उन्होंने कहा कि समाज में उक्त प्रतियोगिता से समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा, उन्होंने कहा कि यह परीक्षा परिणाम 15 मार्च को आयेंगे इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के संरक्षक प्रबंधक अनूप कुमार पांडेय विद्यालय प्रमुख कौशल किशोर पांडेय राहुल गुप्ता जी, पंकज श्रीवास्तव जी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवम् छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे

महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षा देते हुए छात्र

विद्यालय परिवार

Related Articles

Back to top button