GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : जनपद गोंडा के गौरव बने जादूगर मिस्टर इंडिया मिला संत शिरोमणि अवार्ड

परसपुर / गोंडा : जनपद गोंडा के जाने माने कलाकार जादू नगरी में अपनी अलग पहचान कायम रखने वाले इंटरनेशनल मैजिशियन जादूगर मि0 इंडिया विकास खण्ड परसपुर के ग्राम सीरपुरवा हरदिहा सपौर निवासी ने सन्त शिरोमणि सम्मान पर भी अपना कब्जा जमाकर क्षेत्र सहित जनपद का नाम रोशन किया। अंतर्राष्ट्रीय जादूगर मिस्टर इंडिया ने बताया कि सन्त रविदास जयंती के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी सूचना विभाग लखनऊ ज्ञानदास आर्या के नेतृत्व में तथा विजय आर्या द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान भड़रिया बाजार ,डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर में पहुंचकर अपनी जादुई कला का बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।

जिसमें उन्होंने समाज मे फैली कुरीतियों से मुक्त होने की मुहिम के तहत नशा उन्मूलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,दहेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या सड़क सुरक्षा सहित अन्य से जुड़े कई कार्यक्रमो की शानदार प्रस्तुति कर आमजन को इन बुराईयों से बचने की अपील की।वहीं कागज के टुकड़ों को जलाकर नोट बनाना,सच झूठ की पहचान तथा द्रौपदी चीर हरण के दौरान जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की चीर बढ़ाई थी उसी प्रकार कितनों मीटर साड़ी को जादू के माध्यम से निकलना देख दर्शकगण भावविभोर हो गये।और दर्शकों की तालियों से सम्पूर्ण पंडाल गुंजायमान हो उठा। इसदौरान प्रसाशनिक अधिकारी सूचना विभाग के करकमलों द्वारा जादूगर को सन्त शिरोमणि संम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संतराम सक्सेना अध्यक्ष, सियाराम प्रबंधक,गबोधर प्रसाद सहित क्षेत्रीय गणमान्यजन एवं हजारों की संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button