उत्तरप्रदेश
Trending

शाम 7:30 बजे की बड़ी खबरें…………* 28.01.2026

➡लखनऊ- सरोजनी नगर में चाय की दुकान में लगी आग, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप लिया, आग की चपेट में आसपास की कई दुकानें आई, पंक्चर की दुकान और ऑटो गैरेज चपेट में आया, ऑटो गैरेज में खड़ी डीसीएम पूरी तरह जलकर राख, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई

➡लखनऊ- रहीमाबाद में महिला का बैग लेकर टप्पेबाज फरार, बैग में कैश सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार, पीड़ित महिला भाई के साथ रहीमाबाद आई थी, टप्पेबाजों ने बाइक में बंधा बैग फुर्ती से पार किया, मामले को लेकर रहीमाबाद पुलिस जांच में जुटी

➡लखनऊ- 3 गांजों तस्करों को एसटीएफ ने किया अरेस्ट, मुरादाबाद में गांजा तस्करी के खिलाफ एक्शन, तस्कर राकेश कुमार, नन्हे और आसिफ अरेस्ट , कब्जे से 113.260 किलो अवैध गांजा बरामद

➡सीतापुर- महिला ने तांत्रिक पर लगाया आरोप, यौन शोषण, छेड़छाड़ का लगाया आरोप, तंत्र क्रिया के दौरान किया यौन शोषण, संतान प्रप्ति के लिए किया यौन शोषण, तांत्रिक ने शराब, एक बकरा व नगदी ली, महिला को घर बुलाता था तांत्रिक विश्राम, तांत्रिक विश्राम पति को नशे में कर देता था, कोर्ट के आदेश पर तांत्रिक पर केस दर्ज , कमलापुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला

➡बिजनौर- तेज रफ्तार ट्रक दूसरे ट्रक में घुसा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हादसा, हादसे में दोनों ट्रक के ड्राइवर घायल, थाना नहटौर के ईदगाह के पास हादसा

➡हापुड़- कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छात्राओं से भरे ई-रिक्शा में टक्कर, हादसे में कई छात्राएं घायल, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡अयोध्या- उपदेश यादव जेल से बाहर आया, फर्जी जमानत के सहारे जेल से बाहर आया, फर्जी दस्तावेज,फर्जी मोहर का इस्तेमाल किया , एसएसपी अयोध्या ने जांच के आदेश दिए, सीओ अयोध्या को प्रकरण की जांच सौंपी गई, बस्ती जिले के 5 फर्जी जमानतदार गिरफ्तार , सपा जिला पंचायत सदस्य का करीबी है उपदेश यादव, राजा मानसिंह पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

➡फर्रुखाबाद- पैट्रन पुल का पटला खिसकने से ट्रैक्टर धंसा, ट्रैक्टर गंगा नदी में पलटने से बाल-बाल बचा, कमालगंज के महामदगंज मड़ैयन घाट का मामला

➡फर्रुखाबाद – पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध शस्त्र का जखीरा भारी मात्रा में बरामद, पिस्टल व शस्त्र बनाने के हथियार हुए बरामद, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में किया खुलासा

➡सुल्तानपुर- सुल्तानपुर नगर पहुंची जागरण पदयात्रा, पीडीए सम्मान एवं जागरण पदयात्रा पहुंची, पूर्व MLA अनूप संडा की जागरण पदयात्रा पहुंची, 29 जनवरी तक चलेगी पीडीए पदयात्राअनूप संडा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, ‘बीजेपी सरकार में पिछड़ा, दलित के साथ भेदभाव’

➡उन्नाव – नगर पालिका कर्मचारी की बड़ी लापरवाही , नशे में ट्रैक्टर चालक कर्मचारी ने मारी टक्कर, कार में बैठी बीमार महिला को मारी टक्कर, कार में बैठी बीमार महिला को आई चोट, गंगाघाट नगर पालिका में चालक पद पर तैनात, गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡प्रयागराज- यूपी बार काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया जारी, 25 सदस्य पदों के लिए हो रहा है चुनाव, 16 से 31 जनवरी तक 4 चरणों में मतदान, 30,31 जनवरी को प्रयागराज में डाले जाएंगे वोट

➡अमेठी – चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दुकान से 1 लाख 76 हजार की हुई थी चोरी, चोरी हुए 1 लाख 76 रुपए किए गए बरामद, बहादुरपुर गल्ला मंडी स्थित एक दुकान में चोरी

➡चंदौली- मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस से झड़प का मामला, प्रतिबंधित डीजे, रास्ते से जुलूस निकालने का आरोप, ज्यादा तेज आवाज में डीजे बजाने का आरोप, कोर्ट के आदेश के उल्लंघन का मामला, मनोज सिंह डब्ल्यू समेत कई नामजद, डीजे संचालक, मूर्ति वाले पर भी आरोपी, 60 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज, सैयदराजा थाना क्षेत्र का पूरा मामला

➡हापुड़- पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार , युवक,उसकी मां को अपमानित करने पर कार्रवाई, आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई , पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार , मां और बेटे को घूमाकर किया था अपमानित , गढ़ कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी

➡मेरठ – हाईवे पर चलती कार में लगी आग , चालक ने कार से कूदकर बचाई जान, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला

➡बांदा- व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला, वांछित अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा, दुकान में पत्र फेंककर मांगी थी रंगदारी, पैसे न देने पर मारने की दी थी धमकी , अवैध तमंचा व कारतूस भी किया बरामद, बबेरू रोड क्योटरा बहिंगा से गिरफ्तार किया

➡श्रावस्ती- इकौना क्षेत्र में बनी सड़क की हालत बदहाल, सड़क की हालत बदहाल, आवागमन में परेशानी, हल्की बारिश में सड़क पर फिसलन, लोग घायल, भारी वाहनों व अवैध खनन से सड़क क्षतिग्रस्त

Related Articles

Back to top button