उत्तरप्रदेश

इन्द्र मान मर्दन देखकर श्रद्धालु हुए भाव विभोर

श्री रुद्र महायज्ञ, राम कथा का आयोजन।

oplus_2

सीतापुर के लहरपुर स्थित मोहल्ला अंबर सराय के प्रसिद्ध श्री महावीरन हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रहे षष्टम श्री रुद्र महायज्ञ में बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख-शांति की कामना की।

यज्ञाचार्य पंडित संगम शुक्ला नैमिष धाम ने वैदिक मंडल के आचार्यों के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने विश्व कल्याण की भावना से आहुतियां अर्पित कीं।

श्री राम कथा के दौरान कथा व्यास पंडित गिरजेश शुक्ला ने आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए प्रभु श्री राम के जन्म की कथा का सुंदर वर्णन किया। इसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इसके अतिरिक्त, कथा व्यास पंडित रामशरण ने भगवान भोलेशंकर और माता पार्वती की पवित्र कथा सुनाई।

इस अवसर पर संत शिरोमणि श्री त्यागी जी महाराज का आगमन हुआ, जिनसे बड़ी संख्या में लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। रात्रि में श्री राधा माधव लीला दर्शन मंडल वृंदावन धाम के कलाकारों ने मयूर नृत्य और इंद्र मान मर्दन की लीला का सजीव मंचन किया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आयोजक राम सुंदर पांडे, यजमान विजय बाजपेई, धीरेश त्रिवेदी राम नारायण शास्त्री, राजू तिवारी, श्रीधर पांडेय, अमित पांडेय, सुनीत पांडेय, पारस नाथ, राम सागर पांडेय, प्रखर, सुरेश बाजपेई आकाश पांडे दिलीप शुक्ला योगेन्द्र अवस्थी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button