गोंडा : कृषक समाज इंटर कॉलेज छतौनी में 12 कक्षों के नवीन भवन का विधि- विधानपूर्वक किया गया शिलान्यास



परसपुर ( गोंडा ) : 26 दिसंबर शुक्रवार को कृषक समाज इंटर कॉलेज छतौनी में विद्यालय प्रबंधन की अगुवाई में 12 कक्षों वाले नवीन भवन के निर्माण कार्य का विधि-विधानपूर्वक शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती गीता देवी, प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रताप सिंह सहित प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारी श्री राम करन सिंह, भगवान बक्श सिंह, त्रियुगी नारायण सिंह, कैलाश नाथ सिंह बाबा, प्रेम मूरत सिंह, जोखू सिंह, सुरेश सिंह बाबा, जगदम्बा सिंह एवं अनुरुद्ध सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


विद्यालय के शैक्षणिक विकास को नई दिशा देने वाले इस भवन का निर्माण डॉ. जे.पी. सिंह एवं श्री ठाकुर सूर्यकांत सिंह द्वारा प्रदत्त एक करोड़ रुपये के सहयोग से प्रस्तावित है। निर्माण कार्य की निगरानी स्वयं डॉ. जे.पी. सिंह एवं श्री ठाकुर सूर्यकांत सिंह द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर 12 नए कक्षों के भवन की विधिवत आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


साथ ही अवध संस्कृति उत्कर्ष समिति भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश कुमार सिंह, श्री राम नेवल सिंह, श्री सी.पी. सिंह बाबा, सुनील कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, शुभम सिंह, विवेक कुमार सिंह ‘विक्की’, योगराज सिंह ‘धीरू’, आयुष सिंह, विष्णु प्रताप सिंह सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया। शिलान्यास समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और हर्षोल्लास देखने को मिला तथा उपस्थित जनों ने शिक्षा के इस नए अध्याय के लिए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




