
1. डॉलर के आगे भारत का रुपया पस्त, 90.64 के सर्वकालिक निचले स्तर पर; औंधे मुंह गिरा घरेलू शेयर बाजार, Sensex 373 अंक फिसला, Nifty भी गिरा।
2. 4 दिन में 3 देशों के दौरे पर PM मोदी, जॉर्डन पहला पड़ाव, ओमान भी जाएंगे; 15 सालों में इथियोपिया का दौरा करने वाले पहले भारतीय PM होंगे।
2A.) संसद के शीतकालीन सत्र के बीच लंदन के लिए रवाना हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वहां से जर्मनी भी जाएंगे।
3. साल्टलेक स्टेडियम तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने 2 लोगों को नागरबाजार से किया गिरफ्तार; 6 अलग-अलग संस्थानों के प्रतिनिधि भी तलब।
4. मेस्सी के इवेंट के दौरान साल्टलेक के युवा भारती स्टेडियम में हुई अराजकता को लेकर HC में जनहित याचिका दायर।
5. तारकेश्वर में बच्चे के विटामिन सिरप में मिला मकड़ी जैसा कीड़ा, सिरप के बिक्री रोकने के आदेश।
6. 18 दिसंबर को एलन पार्क में क्रिसमस समारोह का उद्घाटन करेंगी CM ममता।
7.‘BJP में ऐसा कोई पैदा ही नहीं हुआ जो मुझे हरा सके’ मंत्री और मेयर फिरहाद हकीम पूर्ण आश्वस्त।
8. कल SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद थम जाएगा साल्टलेक स्टेडियम तोड़फोड़ विवाद, मंत्री अरूप विश्वास के करीबियों को उम्मीद।
9. संसद में आज भी हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, बीजेपी ने सांसदों को व्हिप जारी किया।
10. मर चुकी पत्नी की आती थी याद, पिता ने रात को अचानक बनाए 6 फंदे, 5 बच्चों संग लगाई फांसी, 4 की मौत; बिहार के मुजफ्फरपुर में भी बुराड़ी जैसा कांड।
11. मोदी सरकार की मनरेगा खत्म करने की तैयारी: नया बिल लाया जा रहा, सांसदों को कॉपी बांटी; 2005 में स्कीम लॉन्च हुई थी।
12. दिल्ली की हवा फिर जानलेवा, 50मी तक नहीं दिख रहा:धुंध-कोहरे के कारण 40 फ्लाइट रद्द, 300 डिले; कुछ जगह AQI-500 पार हुआ।
13. जिन-जिन लोगों की हुई अचानक से मौत उसके पीछे नहीं कोविड वैक्सीन, AIIMS की रिपोर्ट।
14. हैंडशेक करने के लिए 1 करोड़ रुपये… दिल्ली में आज दिखेगा लियोनेल मेसी का मैजिक; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
15. खरगे की आयु पर सवाल उठाने वाले पूर्व MLA पर ऐक्शन, कांग्रेस ने निकाला।
16. मुफ्त बिजली पर केजरीवाल से भी ज्यादा CM रेखा गुप्ता को करना होगा खर्च, दिल्ली सरकार का सब्सिडी बिल पहली बार 4000 करोड़ रुपये से पार जाने का अनुमान।
17. पुणे में खौफनाक वारदात, चलती क्लास के बीच बच्चे का गला काटकर फरार हुआ क्लासमेट! स्टूडेंट गैंगवॉर की आशंका।
18.‘मेरे सिर से खून बह रहा है’, TV एक्टर अनुज सचदेवा संग सोसायटी में रहने वाले शख्स ने की मारपीट, डंडे से पीटा, शेयर किया वीडियो।
===========================


