उत्तरप्रदेश

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री रुद्र महा यज्ञ विराट संतोत्सव रासलीला एवम् अखंड रामचरित मानस पाठ

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ 22 वा श्री रुद्र महा यज्ञ
सीतापुर के बाबा औघड़ नाथ धाम चंदेसुआ में भव्य कलश यात्रा के साथ बाईसवा श्री रुद्र महा यज्ञ विराट संतोत्सव प्रारंभ हुआ आयोजक अजय पांडेय सरल ने कहा कि अखंड रामचरित मानस पाठ, सुप्रसिद्ध विद्वानों द्वारा श्री राम कथा प्रवचन एवं यज्ञ पूजन,रात्रि बेला में बृंदावन धाम कि सुप्रसिद्ध रासलीला का मंचन होगा जिसमें आप सभी आमंत्रित हैं उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम निरंतर विगत वर्षों से होता चला आ रहा है और प्रति वर्ष इसका स्वरूप बाबा औघड़ नाथ जी की कृपा से बढ़ता ही जा रहा है हमारे क्षेत्र पर बाबा औघड़ नाथ धाम जी कि कृपा बनी रहे यही यज्ञ पुरुष भगवान से कामना है
इस अवसर पर अनूप कुमार पांडेय प्रधान यजमान श्याम बिहारी पांडेय प्रमोद त्रिवेदी, मनोज त्रिवेदी देवेंद्र मिश्र आचार्य बिपुल कृष्ण केके पांडेय पंडित कृष्ण मुरारी धीरेश त्रिवेदी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे

Related Articles

Back to top button