गोंडा : हिंदू युवा वाहिनी कर्मयोगी की सामाजिक एकता बैठक संपन्न



परसपुर ( गोंडा ) : परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को हिंदू युवा वाहिनी कर्मयोगी की सामाजिक एकता बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन धीरू सिंह और रिंकू सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम का संयोजन कुंवर राजेंद्र सिंह ‘बच्चा साहब’ के नेतृत्व और सी.पी. सिंह ‘बाबा’ के मार्गदर्शन में पूरा हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि शैलेन्द्र विक्रम सिंह और आनंद सिंह मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी का उद्देश्य समाज में फैले स्पर्श-अस्पृश्यता, ऊँच-नीच जैसे हर तरह के भेदभाव को समाप्त कर आपसी सद्भाव, सामाजिक एकीकरण और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि गौरक्षा और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को और गति देने की जरूरत है, ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन तेजी से हो सके। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में बेहतर तालमेल बनाने और आगामी गतिविधियों की दिशा तय करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में राघवेन्द्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, राजकमल सिंह, सी.पी. सिंह बाबा, विशाल मोदनवाल, आलोक सिंह ‘रिंकू’, करन सिंह, पिंटू निषाद, मानवेंद्र सिंह, राजन सिंह, विनय सिंह ‘टिंकू’, मदन बाजपेई और राजेश कुमार पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



