
1. तेलंगाना में 37 माओवादियों ने DGP के सामने किया सरेंडर, कुल 1.40 करोड़ का था इनाम; घातक हथियार भी सौंपे।
2. SIR का मतलब वोटरों की मानसिकता को सरकार के पक्ष में करना : कोलकाता में एक फोरम में बोले केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीताररमन के पति प्रभाकर।
3. बांगुड़ निवासी CA आदर्श लोसलका (33) की कसबा के होटल में रहस्यमयी मृत्यु की जांच तेज, संदिग्ध दम्पत्ति पर शक की सूई, तलाशी तेज।
4. SIR के चलते राज्य की विकास योजनाएं लंबित नहीं रख सकते, मुख्य सचिव मनोज पंत ने जिलाशासकों को दिए निर्देश।
5. गैर बंगलाभाषी नेताओं के भरोसे भाजपाः दिसम्बर से ही यूपी, बिहार, हिमाचल, उत्तराखण्ड, दिल्ली के नेता-मंत्री करेंगे राज्य का लगातार दौरा।
6. साल्टलेक HA ब्लॉक निवासी महिला का मोबाइल फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड से 1.7 करोड़ की चपत, शिकायत दर्ज।
7. तृणमूल सांसद का राज्यपाल पर जुबानी प्रहार जारी, डा. आनन्द बोस को बताया कृष्ण का दसवां अवतार*श।
8. राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, सिक्किम गवर्नर ओम माथुर की पोती की शादी से लौटते समय ब्यावर के पास हुआ एक्सीडेंट, गाड़ी क्षतिग्रस्त।
9. कर्नाटक में सियासी खींचतान तेज! खड़गे से मिले सिद्धारमैया, बोले- हाईकमान का हर फैसला मानेंगे।
10. रिलायंस और एयरटेल इस हफ्ते टॉप गेनर रहे: वैल्यू 73,000 करोड़ बढ़ी, 10 सबसे बड़ी कंपनियों में 7 की वैल्यू 1.28 लाख करोड़ बढ़ी।
11. सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही बिहार में लागू हुआ ‘यूपी मॉडल’, बेगुसराय में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर।
12. NCERT की किताबों में बड़ा बदलाव, अकबर-टीपू सुल्तान नहीं रहे ‘ग्रेट’!
13. चुनावी हार के बाद जन सुराज का बड़ा फैसला; पंचायत से प्रदेश संगठन इकाई तक भंग।
14. सहारनपुर में iPhone घोटाला! सैकड़ों फोन एक साथ हुए बंद, युवक हंगामा करते पहुंचे थाने।
15. मुरादाबादः 7 बच्चों के पिता से दिल लगा बैठी 6 बच्चों की मां, दोनों ने पार कर दीं सारी हदें, आशिक मुकरा, प्रेमिका निकाह पर अड़ी।
16. IND vs SA ODI: चोटिल शुभमन गिल का वनडे सीरीज में भी खेलना मुश्किल।
17. ममदानी से मीडिया ने पूछा- ट्रम्प को तानाशाह मानते हो: अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- हां कह दो, मुझे फर्क नहीं पड़ता।
============================

