उत्तरप्रदेश
Trending

सुबह 8:30 बजे की बड़ी खबरें….* 22.11.2025

➡ प्रयागराज- सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज दौरा आज, सीएम शहर में करीब 2 घंटे 40 मिनट तक रहेंगे,CM सुबह 10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगे,
10:05-10:20 तक सिविल लाइन में मांगलिक कार्यक्रम,एक होटल में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम,10:25 बजे विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के आवास जाएंगे,
बजरंगबली प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचेंगे,10:50 बजे संगम नोज आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,संगम नोज पर गंगा पूजन, मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे,
11:25 बजे बड़े हनुमान मंदिर बंधवा आएंगे सीएम योगी,मंदिर में दर्शन पूजन और आरती करेंगे मुख्यमंत्री योगी,11:45 बजे प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय पहुंचेंगे,
12:15 बजे तक माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे,दोपहर 12:40 पर बमरौली एयरपोर्ट से उदयपुर रवाना होंगे.

➡रामपुर-जेल सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी, सपा नेता आज़म खां की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत के बाद हड़कंप, जेल प्रशासन ने तुरंत दिया नेबुलाइज़र,
जेल प्रशासन ने मीडिया को नहीं दिया बयान, आजम की तबीयत को लेकर नहीं दिया बयान.

➡लखनऊ-सरोजनीनगर में आज शाम युवा उत्सव, हनी सिंह करेंगे लाइव परफॉर्मेंस,कार्यक्रम शाम 6 से रात 9 बजे तक,20,000 युवाओं के पहुंचने की उम्मीद.

➡झांसी-सपा के पूर्व MLA दीप नारायण यादव की तलाश तेज, एसओजी समेत 4 पुलिस टीमें लगाई गईं,मून सिटी, मोंठ क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश,
पूर्व MLA के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले,20 लाख की रंगदारी, 32 हजार लूट का केस दर्ज,पीड़ित ने जमीन कब्जे, दबाव का आरोप लगाया,झांसी के मोठ थाने में हुआ है मामला दर्ज.

➡गोंडा- SIR को लेकर SDM नेहा मिश्रा की कार्रवाई,2 महीनों से गायब लेखपाल को SDM ने किया सस्पेंड ,लेखपाल मनोज कुमार चौहान 2 महीनों से एब्सेंट,
27 सितंबर को तैनाती के बाद से नहीं किया ज्वाइन, दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के चलते सस्पेंशन.

➡गोंडा- गोंडा के खरगूपुर में किशोरी की संदिग्ध मौत ,घर पर अचेतावस्था में मृत मिली किशोरी ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, खरगूपुर के देवरियाखाम गांव का मामला.

➡रायबरेली-विकास भवन में फायर सिस्टम फेल होने का मामला,सीडीओ ने भारत समाचार की खबर का लिया संज्ञान,रियल्टी चेक में आग बुझाने के संयंत्र पाए गए फेल,
सीडीओ ने फायर विभाग को लिखा पत्र,एक सप्ताह में फायर सिस्टम की जांच के दिये निर्देश,विकास भवन में लगभग 2 दर्जन से अधिक कार्यालय,जान जोखिम में डालकर काम कर रहे अधिकारी.

➡हापुड़-दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर किया हमला,दबंगों ने युवती को जमकर पीटा,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी,हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मामला.

➡हापुड़- हापुड़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,जंगलों में बन रही कच्ची शराब पकड़ी,लगभग 600 किलो लहन बरामद,116 लीटर अवैध कच्ची शराब भी मिली,
टीम को देखकर फरार हुए शराब माफिया,माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी,गढ़ क्षेत्र के चकलठिरा जंगल में कार्रवाई.

➡हापुड़- VIP इंटर कॉलेज में विवाद,प्रिंसिपल पर छात्रा को धमकाने का आरोप,नौवीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा,प्रिंसिपल पर कार्रवाई अब तक नहीं,
DIOS ने नोटिस देकर जिम्मेदारी टाली ,पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई कदम नहीं,3 दिन से अधिकारियों पर पक्षपात के आरोप,पिलखुआ स्थित VIP इंटर कॉलेज में बढ़ा तनाव.

➡लखनऊ-युवती ने युवक ऋषि पर गंभीर आरोप लगाए,फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा किया शोषण ,शादी की बात करने पर युवक के मुकरने का दावा,
युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपी की तलाश जारी.

➡लखनऊ-दिल्ली में बम विस्फोट का मामला, केस NIA को सौंपे जाने के बाद यूपी ATS की कार्रवाई तेज, NIA इनपुट पर 10 से ज्यादा डॉक्टरों से पूछताछ,
सभी डॉक्टर मुजम्मिल, शाहीन, आदिल के संपर्क में थे- सूत्र,बहराइच, अलीगढ़, नोएडा, सहारनपुर के डॉक्टरों से पूछताछ,अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, मुजफ्फरनगर के डॉ. से पूछताछ,मुरादाबाद के 3 डॉक्टर संदिग्ध, गतिविधियों की जांच जारी,तीनों डॉक्टरों को ATS मुख्यालय बुलाया गया – सूत्र,तीनों की लोकेशन पिछले माह फरीदाबाद में मिली,ATS ने अब तक कोई गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है.

Related Articles

Back to top button