GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : परसपुर में जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कें बनी अवैध पार्किंग का अड्डा

परसपुर ( गोंडा ) : परसपुर नगर पंचायत में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सीबीएन मार्ग, बेलसर रोड, कर्नलगंज रोड और बालपुर रोड सहित मुख्य सड़कों पर सुबह से शाम तक लंबा जाम लगा रहता है। सड़क किनारों पर बढ़ते अतिक्रमण, फुटपाथों के गायब होने और अवैध पार्किंग के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बाजारों में दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान फैला देने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। लोडिंग वाहन, टेम्पो, ई-रिक्शा और निजी कारें जहां-तहां खड़ी रहने से दो पहिया वाहन निकालना तक कठिन हो जाता है। मुख्य चौराहा कर्नलगंज रोड , बेलसर रोड और बालपुर रोड पर सबसे अधिक अव्यवस्था दिखाई देती है, जहां कुछ ही मिनटों में जाम लग जाता है। इससे स्कूली वाहन, एंबुलेंस और आमजन घंटों तक फंसे रहते हैं, जिससे मरीजों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कर्नलगंज मार्ग पर अवैध टैक्सी स्टैंड और ई-रिक्शा के खड़े होने से एक किलोमीटर तक जाम लगा रहता है, जिससे आवाजाही बेहद प्रभावित होती है। दूसरी ओर सीबीएन मार्ग पर हर थोड़ी देर में वाहनों का जाम लग जाना आम बात बन गई है, जिसके कारण राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि परसपुर बाजार में सड़क पटरियां अतिक्रमण की शिकार हैं और वाहन पार्किंग की समस्या गंभीर है। फुटपाथों के न होने से राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। यातायात पुलिस और निगरानी व्यवस्था के अभाव में नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते बाजार और मुख्य मार्गों की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है।

Related Articles

Back to top button