उत्तरप्रदेश
Trending

रात 10:30 बजे की बड़ी खबरें……. 18.11.2025

➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश के नाम एक और बड़ी उपलब्धि , जल संक्षरण,जल संचय में CM की नीति रंग लायी, 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में यूपी ने मारी बाजी, उत्तरी क्षेत्र में पहला दूसरा और तीसरा मिला, पहला स्थान मिरजापुर,दूसरा जालौन जिले को मिला, तीसरा स्थान पर वाराणसी ने कब्जा किया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया पुरस्कार, जल संचय जन भागीदारी में गोरखपुर का नाम, टॉप 10 नगर निगम में गोरखपुर को तीसरा स्थान

➡लखनऊ- लखनऊ में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, प्रमुख चौराहों,तिराहों पर कुल 2283 चालान किए ,, 984 दोपहिया चालक हेल्मेट न पहनने पर पकड़े गए, 184 लोगों ने नो-पार्किंग नियम का उल्लंघन किया, 73 दोषपूर्ण नंबर प्लेट के मामलों में चालान काटा
21 वाहन बिना बीमा,54 वाहन रॉन्ग साइड चलते मिले

➡बुलंदशहर- बस पुलिस चौकी की दीवार से टकराई, हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत, सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में हादसा

➡उन्नाव – दही थाना पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, अधिवक्ता को थाने ले जाकर पट्टे और डंडो से पीटा , हत्या के प्रयास के केस में जेल भेज रही थी पुलिस , कोर्ट में हाजिर करने के दौरान वकील हुए लामबंद , ACJM कोर्ट में वकीलों का घंटों चला हंगामा
पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की और गाली गलौज , सैकड़ों अधिवक्ताओं ने जमकर किया हंगामा , जिला जज ने मौके पर आकर मामले को सुलझाया , जज ने SHO दही को सस्पेंड करने का आदेश दिया, दही थाना क्षेत्र के तुर्कमान नगर का मामला

➡सीतापुर- रेजांगला के शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च, शहीद स्मारक पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, सैनिकों की याद में जलाए 120 दीपक, 1962 में चीनी सेना से लड़ते हुए शहीद हुए थे जवान, सिधौली कस्बे में बस स्टैंड से शहीद स्मारक तक मार्च

➡मैनपुरी – एक युवक की महिला से हुई दोस्ती, युवक की इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती , युवक ने महिला के खिलाफ थाने में दी तहरीर, महिला झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही-युवक, थाना बेबर इलाके का बताया जा रहा मामला

➡मैनपुरी – VIP गेस्ट हाउस के पास मिला संदिग्ध बैग , संदिग्ध बैग की सूचना पर पहुंची पुलिस , पुलिस ने बैग को खोलकर ली तलाशी , सोने के आभूषण नगदी,आधार कार्ड बरामद , आधार कार्ड की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस , शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡संभल- डीएम डॉ राजेंद्र पेन्सिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कल्कि देव तीर्थ सम्मिति एवं पर्यटन विभाग की बैठक की आयोजित, बैठक में बुलाये गए जिले के पर्यटन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और तीर्थं स्थलों के महंत

➡लखीमपुर- शोहदे से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ा कॉलेज . स्कूल से ट्यूशन तक छात्रा का पीछा करता है शोहदा , धौरहरा कोतवाली पुलिस को मिली तहरीर, अधिकारियों के आदेश पर केस दर्ज किया गया

➡मेरठ – भाजपा OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण मेरठ पहुंचे, SIR के मुद्दे पर क्षेत्रीय संगठन की विस्तृत बैठक की, बिहार राज्य में NDA की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई-के लक्ष्मण, ‘पीपीपी मॉडल की 4 लाख करोड़ की 155 परियोजनाएं चल रही’
‘UP में उद्योगपतियों ने निवेश किया, कानून व्यवस्था बेहतर’

➡फर्रुखाबाद – दबंग परिजनों घर में घुसकर की मारपीट, जमीन के विवाद पर घर में घुसकर की मारपीट , दबंगों की मारपीट से आधा दर्जन लोग घायल, दबंगों ने महिलाओं के साथ लाठी-डंडो से मारपीट की,. दबंगों की मारपीट से 4 महिलाओं सहित 6 लोग घायल
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र रामनगर का मामला

➡अलीगढ़- निर्माण कार्य में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, अवर अभियंता,ठेकेदार पर गिरी नगर आयुक्त की गाज़, वार्ड 72 में ख़राब दोयम दर्जे के नाली निर्माण , नाली निर्माण को देखकर नगर आयुक्त हुए ख़फ़ा, अवर अभियंता पूनम पर की विभागीय कार्रवाई
नगर आयुक्त ने अग्रिम आदेश तक रोका वेतन, ठेकेदार/फर्म जोगेंद्र सिंह को ब्लैकलिस्टेड की कार्रवाई , भुजपुरा में पार्षद की शिकायत पर मुआना कर की कार्रवाई

➡हरदोई – अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता घायल, संडीला कोतवाली के कुदौरी के पास का मामला

➡कानपुर- सिपाही की शादी में पहुंची प्रेमिका ने काटा हंगामा, चोरी छिपे दूसरी जगह शादी कर रहा था सिपाही, सिपाही ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म-युवती, फेसबुक पर सिपाही सचिन से हुई थी दोस्ती-युवती , सूचना पर युवती ने गेस्ट हाउस में काटा हंगामा
आरोपी सिपाही और परिजन नहीं पहुंचे गेस्ट हाउस,, सिपाही के ऊपर अकबरपुर थाने में पहले से केस दर्ज , कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में होने जा रही थी शादी

➡हापुड़- खड़े ट्रक से टायर चोरी की वारदात, ट्रक के 4 टायर चोरी कर ले गए चोर, सड़क किनारे खड़े ट्रक में चोरी की घटना, नगर कोतवाली की दिल्ली रोड का मामला

➡मैनपुरी – हर्ष फायरिंग करने का वीडियो आया सामने , फ़ायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल , वायरल वीडियो की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, जांच के बाद होगी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, थाना औंछा के ग्राम नगला मिंन्ते का है वीडियो

➡मैनपुरी – टायर फटने से पलटा शराब लदा मिनी ट्रक, तेज धमाके के साथ टायर फटने से हड़कंप , टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक मार्ग पर पलटा , ट्रक पलटने से शराब की कई बोतलें टूट गईं, थाना बेबर के हाईवे की घटना बताई जा रही

➡सीतापुर- जिले भर में चला गिरफ्तारी का अभियान, अभियान के तहत 6 वारंटी किए गिरफ्तार, वारंटियों को कोर्ट के समक्ष किया गया पेश, रेउसा, कमलापुर, मिश्रिख नैमिषारण्य,महोली में कार्रवाई, SP अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चला अभियान

➡मैनपुरी – दोषसिद्ध होने पर चोर को सजा, चोर को दो साल 7 माह की सजा ,, किशनी थाने में दर्ज कराया गया था केस, कोर्ट ने चोर पर लगाया 2 हजार का जुर्माना, थाना किशनी क्षेत्र की घटना बताई जा रही थी

➡दिल्ली- अनमोल बिश्नोई को भारत लाया जा रहा, अमेरिका से भारत लाया जा रहा अनमोल, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपी है अनमोल, सलमान खान के घर पर फायरिंग में भी आरोपी, लॉरेंस बिश्नोई का भाई है अनमोल बिश्नोई


Related Articles

Back to top button