
➡लखनऊ- छोटे इमामबाड़े में उम्मीद पोर्टल वर्कशॉप का आयोज, दर्जनों लोगों ने मौके पर पहुंचकर SIR फ़ॉर्म भर, वर्कशॉप में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया विस्तार से समझाई, मौलाना सैफ अब्बास की पहल की लोगों ने की सराहना
➡लखनऊ- CM योगी ने संभल के विकास कार्यों की समीक्षा की, संभल के डीएम और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े
➡अम्बेडकरनगर- पुलिस लाइन में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण का आयोजन , पुलिस कर्मियों को आपदा प्रबंधन पर दिया प्रशिक्षण , जिले के सभी थानों की पुलिस ने हिस्सा लिया
➡एटा- पूर्व विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, ममतेश शाक्य को मिली जान से मारने की धमकी, दर्जन भर कॉल कर गालियां देते हुए दी धमकी, केशव प्रसाद मौर्य का साथ छोड़ने की बात कही, साथ ना छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी, ममतेश ने एसएसपी से मिलकर की शिकायत
➡बांदा- तमंचे, कारतूस के साथ दो लोग गिरफ्तार, दो तमंचों के साथ 9 कारतूस भी बरामद, रौब दिखाने के लिए रखते थे तमंचा, कातूस, रानीपुर गांव में खेतों से किया गिरफ्तार
➡वाराणसी – वाराणसी में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 28 दवा कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज, करोड़ों का कफ सिरप खरीदा और बेचा गया, नशे वाले कफ सिरप की खरीद-बिक्री की गई, सिंडिकेट सरगना शुभम जायसवाल पर मुकदमा, शुभम के पिता भोला प्रसाद पर भी केस दर्ज, शैली ट्रेडर्स के मालिक हैं दोनो बाप और बेटा
झारखंड से सिरप मंगवाकर राज्यों में सप्लाई, बिहार में नशे के लिए होती है कफ सिरप बिक्री, गाजियाबाद में भी शुभम, भोला पर केस दर्ज, दोनों की धरपकड़ पुलिस ने गठित की टीम, वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
➡अयोध्या – सपा ने उदा देवी पासी का बलिदान दिवस मनाया, सपा सांसद अवधेश प्रसाद की अगुवाई में आयोजन, आज का दिन बलिदान से भरा दिन है- अवधेश, ‘उदा देवी ने 36 अंग्रेज सैनिकों का वध किया था’ , उदा देवी के वंशज का अपमान हुआ है- अवधेश, रामप्रसाद पासी को पेशाब पिलाना अमानवीय- अवेधश
‘मानवता को शर्मसार करने वाली घटना में कार्रवाई हो’
➡बहराइच – कोतवाली के गेट पर युवक ने किया डांस, गेट पर साउंड सिस्टम लगाकर डांस किया, पुलिस युवक को बता रही मानसिक विक्षिप्त, कोतवाली कैसरगंज के बाहर का मामला
➡गोरखपुर- नकली टाटा नमक की बड़ी खेप बरामद, TATA की टीम, पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 9 बोरी में नकली 225 पैकेट नमक बरामद, व्यापारी लवकुश की दुकान से रेड में बरामद, कॉपी राइट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज ,. बिल्कुल असली नमक जैसी ही की थी पैकिंग, राजघाट क्षेत्र की साहबगंज मंडी का मामला
➡बदायूं- जंगल में गोवध कर अवशेष गड्ढे में दबाए, गौ तस्कर मौके से फरार, इलाके में हड़कंप, हिंदूवादी संगठन, स्थानीय लोगों में आक्रोश, थाना वजीरगंज क्षेत्र गोठा गांव का मामला
➡कानपुर- वीरा मैगी पॉइंट में गुंडों ने फायरिंग की, गाली गलौज के विरोध पर की फायरिंग, फायरिंग के बाद भाग निकले नशे में धुत गुंडे,, पुलिस ने आरोपी हर्ष द्विवेदी को हिरासत में लिया, शाम होते ही मैगी पॉइंट पर जुटते हैं नशेबाज, फायरिंग के बाद पुलिस ने बंद कराया मैगी पॉइंट, बर्रा थाना क्षेत्र के जूही कला इलाके का मामला
➡झांसी- गरौठा में निकली सरदार पटेल की जयंती पर पदयात्रा, यात्रा के सम्मान में बुलडोजर से बरसाए गए फूल, विधायक जवाहर लाल राजपूत के नेतृत्व में निकली यात्रा
➡नोएडा – नोएडा में शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ , पहले दिन ही हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु , कलश यात्रा निकालकर महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, देश के विकास, समृद्धि के लिए दी गई आहुति , शाम से शुरू होगी कथा, अयोध्या से पहुंचे कथावाचक , आयोजक ने भी श्रद्धालुओं का जाना हालचाल, सेक्टर 110 रामलीला मैदान में शुरू हुआ महायज्ञ
➡जालौन- हाईवे पर गैस कंटेनर से निकला धुं, टोल से निकलने पर कर्मियों ने दी सूचना, धुंआ उठता देख मौके पर मची अफरा-तफरी, टोल कर्मियों ने चिंगारी, आग पर पाया काबू,, आटा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा का मामला
➡हमीरपुर – स्वामी प्रसाद मौर्य को दिखाए गए काले झंडे, हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, काफिले को काले झंडे दिखाते हुए विरोध किया, काफिले के सामने आकर जमकर की नारेबाजी, बुंदेलखंड दौरे के दौरान गुजर रहा था काफिला , मौदहा कोतवाली कस्बे का मामला
➡इटावा- अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग, दो भाइयों की 5 बीघा कटी फसल राख, 60 हजार रुपये की 10 क्विंटल धान राख, कोतवाली भरथना क्षेत्र का मामला
➡सहारनपुर – मंत्री ओपी राजभर ने अधिकारियों संग की बैठक,, विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के आदेश दिए, ग्राम सचिवालय, पब्लिक टॉयलेट रोज खुलें- राजभर, लोगों की समस्याओं का समय से निस्तारण करें- राजभर
➡शाहजहांपुर- एसटीएफ की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश को सीने में गोली लगी, मुठभेड़ मे 3 साथी बदमाश गिरफ्तार, लूट के मामले में चल रहे थे वांछित, थाना सेहरामऊ के हरदोई बॉर्डर पर मुठभेड़
➡सीतापुर- महिला आरक्षी को पकड़कर चप्पलों से पीटा, पिटाई का वीडियो दुकान में लगे CCTV में कैद, विवाद के बाद तीन भाई-बहनों ने की पिटाई, महिला आरक्षी के गांव के रहने वाले हैं भाई-बहन, गोंडा जिले में तैनात है महिला आरक्षी, तहरीर दी, रामपुर कला थाना क्षेत्र के बेहमा चौकी का मामला
➡बहराइच – 13 नवंबर को हुए हादसे का CCTV वायरल, चार पहिया वाहन ने बच्ची को रौंदा था, 10 साल की बच्ची सानिया हुई थी घायल, हालत गंभीर होने पर लखनऊ किया था रेफर, पुलिस ने FIR दर्ज कर वाहन कब्जे में लिया था, थाना दरगाह के शीबा हबीब अस्पताल के पास का मामला
➡सीतापुर- नगर पंचायत ने शुरू किया अतिक्रमण अभियान, कोतवाली से मेला मैदान तक हटेगा अतिक्रमण , JCB देख दुकानदारों ने खुद हटाया अस्थायी अतिक्रमण, आदर्श नगर पंचायत महोली का मामला
➡इटावा- कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, युवक की मौत से परिजनों में मचा हाहाकार, बहन के घर से फिरोजाबाद लौटते वक्त हादसा,, कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र के NH पर हादसा
➡हाथरस – पुलिस चौकी के बाहर से बाइक चोरी,, जिला अस्पताल पुलिस चौकी के बाहर चोरी, तीमारदार की बाइक चुरा ले गए चोर, चौकी प्रभारी अवधेश कुमार पर गंभीर आरोप, शिकायत पर बोले- मैंने थोड़ी ना चोरी करवाई




