GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending
गोंडा : भौरीगंज में मारपीट मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, नौ आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

परसपुर (गोंडा): परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरब तकिया भौरीगंज में बीएनएस मामले में परसपुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने ग्राम पूरब तकिया भौरीगंज से सलमान, शकील, शहर बानों, समीरून निशा, चुन्नी, साजिदा, निशा, साबिरा तथा फातिमा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ग्राम पूरब तकिया भौरीगंज के ही निवासी हैं।गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर सभी आरोपियों को न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित सिंह, आरक्षी अखिलेश यादव, महिला आरक्षी नीतू गौतम तथा महिला आरक्षी कंचन सिंह शामिल रहीं।



