उत्तरप्रदेश
Trending

बड़ी खबरें…….* 22.10.2025

➡लखनऊ-प्रयागराज में जगुआर से लोगों को कुचलने वाला अरेस्ट, कामधेनु स्वीट्स के मालिक का बेटा रचित मध्यान गिरफ्तार, 8 लोगों को रौंदा था, एक की मौत, 4 गंभीर घायल हैं, लखनऊ के निजी अस्पताल से पुलिस ने अरेस्ट किया, कोर्ट ने आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा, पूछताछ के लिए रचित को रिमांड पर लेगी पुलिस

➡लखनऊ-ब्लिंकिट कर्मचारी को कस्टमर ने पीटा, जानकीपुरम थाने पर ब्लिंकिट कर्मियों की भीड़, आरोपी कस्टमर पर कार्रवाई की मांग की

➡सीतापुर-मंगेतर से बात करते-करते लगाई फांसी, युवक को गंभीर हालत में लाए अस्पताल, इलाज से पहले ही युवक की हुई मौत, एक माह बाद होनी थी युवक की शादी, अचानक मौत से दोनों घरों में फैला मातम, शहर कोतवाली इलाके का मामला

➡ग्रेटर नोएडा -गोपाल नर्सिंग होम की लापरवाही आई सामने, लापरवाही से नवजात बच्ची का हाथ हुआ खराब, अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, लगा दिया गलत इंजेक्शन, अब काटा जाएगा हाथ, बच्ची का हाथ काटा जाएगा, जान को भी खतरा, हॉस्पिटल के एनआईसीयू में भर्ती थी नवजात बच्ची,हालत बिगड़ने पर दूसरे हॉस्पिटल किया गया रेफर, दूसरे हॉस्पिटल में डॉ. की लापरवाही की खुली पोल, परिजनों ने कोतवाली दादरी में की लिखित शिकायत

➡प्रयागराज-जगुआर कार के कई लोगों को रौंदने का मामला, हादसे का सीसीटीवी फुटेज भारत समाचार के पास, तेज रफ्तार जगुआर कार पहले डिवाइडर पर चढ़ी, बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक दूर गिरा, एक राहगीर 55 साल के प्रदीप पटेल की मौत हुई थी, दो कार, दो बाइक,एक स्कूटी को भी टक्कर मारी थी, आरोपी रचित मध्यान प्रतिष्ठित मिठाई कारोबारी परिवार से, मिठाई कारोबारी कामधेनु स्वीट्स के परिवार से है आरोपी, रचित को लखनऊ में अस्पताल से ही अरेस्ट किया गया, कोर्ट ने आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा, धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर हुई थी दर्दनाक घटना

➡बरेली-हलाल सर्टिफिकेट पर बोले शहाबुद्दीन रजवी, हलाल सर्टिफिकेट देना शरीयत में गलत, मजहब की आड़ में पैसा कमाया जा रहा, हलाल सर्टिफिकेट से चीजें हलाल नहीं होती, हलाल सर्टिफिकेट के नाम पर धंधा चल रहा, हलाल को लेकर शरीयत की बातें ही सही हैं

➡गाजियाबाद -दिवाली के बाद से दिल्ली-NCR की हवा जहरीली, हवा खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है, आंखों में जलन, गले में खराश, सांस में दिक्कत, स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी एडवाइजरी जारी , बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलने की अपील, जरूरत पर बाहर निकलने पर मास्क पहनने की अपील, गाजियाबाद का AQI 300 के आसपास दर्ज किया गया

➡शामली -पटाखा छोड़ने को लेकर दो समुदाय में संघर्ष, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर हमला किया, हमले के दौरान घायलों पर फायरिंग की गई, दीवाली पर घटना में पांच लोग गंभीर घायल, पुलिस में मौके से 8 आरोपियों को अरेस्ट किया, गढ़ीअब्दुल्ला खां गांव में घटना के बाद से तनाव, पुलिस ने पीड़ित राजेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज किया, गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गढ़ीअब्दुल्ला खां की घटना

➡हापुड़-बैंक अधिकारियों से परेशान होकर जान दी, अधिकारियों ने छुट्टी मांगने पर बेइज्जत किया, उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या का आरोप, परेशान होकर युवक ने जहर खाकर जान दी, चोला मंडलम फाइनेंस में क्रेडिट मैनेजर था मृतक, हापुड़ नगर कोतवाली के प्रीत विहार का मामला

➡दिल्ली-फिलीपींस के दौरे पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, श्रम और रोजगार विभाग के मंत्री से मुलाकात की, बिएनवेनिडो लागुएस्मा से जयंत चौधरी की मुलाकात

➡गोरखपुर-सोशल मीडिया पर युवक ने CM योगी को दी धमकी, सऊदी अरब कमाने गए अकबर अली ने दी धमकी, धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हिंदूवादी संगठन के पूर्व पदाधिकारी ने दी तहरीर, तहरीर के आधार पर पुलिस ने किया केस दर्ज, गुलहरिया क्षेत्र के काशीपुर टोला निवासी है युवक

➡पटना-चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, संविदाकर्मियों को स्थाई किया जाएगा, ‘सरकार आने पर संविदाकर्मी स्थाई किए जाएंगे’, ‘आज संविदाकर्मियों के पास जॉब सिक्योरिटी नहीं’, संविदाकर्मियों का बिहार में शोषण हुआ, जीविका दीदियों को स्थाई नौकरी दी जाएगी, बिहार में बेटी योजना, मां योजना शुरू करेंगे, मकान, आमदनी, अन्न से MAA योजना लाएंगे- तेजस्वी

➡दिल्ली-फतेहपुर में धर्मांतरण मामले में बड़ा फैसला, फतेहपुर की पांच FIR सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की, FIR को निराधार,बिना किसी ठोस सबूत के पाया, आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत नहीं, SC ने माना कि FIR तीसरे व्यक्ति ने दर्ज कराई, पीड़ित या उनके रिश्तेदार FIR दर्ज करा सकते थे, धार्मिक सभा आयोजित करना अपराध नहीं, धर्म के नाम पर चैरिटी करना अपराध नहीं, जस्टिस पारदीवाला,जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच का फैसला

➡औरैया-होटल मालिक के फोन चोरी कर ले गए युवक, होटल पर खाना खाने गए युवकों ने की चोरी, कार से खाना खाने गए युवकों की चोरी रिकॉर्ड, सदर कोतवाली के मुरथल ढाबे का मामला

➡आगरा -महिला का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, पति की शिकायत पर 5 लोगों पर केस दर्ज, मामले में महिला के पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट, फतेहपुर सीकरी दरगाह मन्नत मांगने जाती थी- पति, दरगाह पर कार चालक जीशान कुरैशी से हुई पहचान, ‘कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पत्नी को पिलाया’, बेहोश कर गलत काम, लिए अश्लील फोटो वीडियो- पति, वायरल करने की धमकी देकर महिला को घर में किया बंद, पुलिस से शिकायत की बात पर आरोपी ने मांगी थी माफी, कुछ दिन बाद फिर पत्नी को ले गया आरोपी जीशान, आरोपी ने परिवार की मदद से कराया धर्म परिवर्तन, पति की तहरीर पर जीशान सहित 5 पर केस दर्ज हुआ, थाना शाहगंज क्षेत्र का मामला

➡दिल्ली-सीएम रेखा गुप्ता, मंत्री कपिल मिश्रा की प्रेस वार्ता, हम 17 घाट यमुना जी पर बनाएंगे, दिल्ली में हम मॉडल छठ घाट बनाएंगे, हमारे कार्यकाल में पॉल्यूशन के डाटे में कमी, पॉल्यूशन पहले से कम, सरकार काम कर रही

➡केरल-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चॉपर हादसे का शिकार, जमीन में धंसा राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर का पहिया , प्रमदम स्टेडियम में लैंड होते समय हुआ हादसा, मौके पर सुरक्षाकर्मियों ने चॉपर को संभाल लिया, सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं हैं राष्ट्रपति


Related Articles

Back to top button