उत्तरप्रदेश
Trending

शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें……. 28.09.2025

➡लखनऊ-खादी-ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान का बयान, 9 अक्टूबर से प्रदेशभर में होगा ट्रेड शो- सचान, सभी 75 जिलों में ट्रेड शो करेगी सरकार, खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि विचार है, उद्यमियों को मिलेगा निःशुल्क स्टॉल, ‘GST सुधार से MSME सेक्टर को मिली ताकत’

➡लखनऊ-संदिग्ध हालत में ओमेक्स बिल्डिंग से गिरा युवक, 9वीं मंजिल से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने घायल युवक को कराया अस्पताल में भर्ती, पीजीआई के ट्रामा सेंटर में युवक की हुई मौत, सुशांत गोल्फ सिटी की ओमेक्स बिल्डिंग का मामला

➡लखनऊ-फायर विभाग में तैनात फायरमैन पवन अरेस्ट, महिला से दुष्कर्म,मोबाइल पर भेजे थे अश्लील मैसेज , जिससे मानसिक रूप से परेशान हो गई थी महिला, आरोपी फायरमैन पवन कुमार सिंह की गिरफ्तारी, चिनहट कोतवाली पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया

➡उन्नाव-अनियंत्रित पिकअप ने महिला को रौंदा, इलाज के दौरान घायल की मौत, भैंस लेकर खेत से घर आ रही थी , पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र की घटना

➡दिल्ली -बाबा चैतन्यानंद की कोर्ट में पेशी, पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई शुरू, बाबा आगरा से गिरफ्तार- दिल्ली पुलिस, तीन फोन, एक आईपैड बरामद- दिल्ली पुलिस, दिल्ली पुलिस ने 5 दिन की रिमांड मांगी, यह मोलेशटेशन का मामला- दिल्ली पुलिस , ‘लड़कियों ने इस मामले में शिकायत की है’, ‘लड़कियों को अल्मोड़ा गुड़गांव फरीदाबाद ले जाता था’, लड़कियों का बयान है, पूछताछ करना जरूरी- पुलिस

➡बहराइच-फर्राटा भर रही अवैध प्राइवेट बसों पर एक्शन, ARTO प्रशासन ने 4 बसों को किया सीज, फर्राटा भर रही 6 बसों का चलान, सरकारी राजस्व को पहुंची रही थी नुकसान

➡बलरामपुर -बुजुर्ग का शव मिलने से फैली सनसनी, काम करने निकाला था 60 वर्षीय निसार, श्री दत्तगंज थाना क्षेत्र के पास मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा , थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के अहिरौला का मामला

➡बिजनौर-व्यापारी के घर से लाखों की चोरी, आभूषण, ढाई लाख की नकदी चोरी, पीड़ित व्यापारी योगेश तायल के घर चोरी., पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी, थाना नजीबाबाद के चौक बाजार का मामला

➡बागपत-1199 मुलजिमों ने की गुनाह से तौबा , बागपत पुलिस के सामने किया तौबा, पुलिस ने गुनाह से तौबा की दिलाई शपथ, मिशन शक्ति 5 के तहत शपथ दिलाई , एसपी बागपत सूरज कुमार राय की अनोखी पहल

➡संभल -ट्रेन का अचानक मार्ग बदलने का मामला, 12 जुलाई 2023 क़ो 15012 का बदला मार्ग, रेलवे पर 16560 रुपए का जुर्माना लगा , चंदौसी निवासी यात्री नहीं कर पाया था यात्रा, रिजर्व टिकट होने के बाद भी यात्रा नहीं कर सका, रेलवे विभाग के खिलाफ आयोग में डाला था केस, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतित़ोष आयोग का फैसला

➡सीतापुर-पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, काली फ़िल्म लगे चार पहिया वाहनों पर एक्शन, पुलिस ने 20 वाहनों के काटे चालान, वाहन चालकों पर 56500 रुपये का जुर्माना, कोतवाली देहात पुलिस ने की कार्रवाई

➡सीतापुर-हत्या आरोपी के घर में ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, घर की दीवार तोड़कर छप्पर को किया धराशायी, हत्या आरोपी की 89 वर्षीय मां और बेटी को पीटा, एक बेटी ने घर से भाग स्वयं को किया सुरक्षित, घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, आरोपी ने रूपलाल का गला रेतकर की थी हत्या, शनिवार को गांव के बाहर नाले में मिला था शव,पुलिस ने आरोपी अनीस,रामप्रसाद को किया अरेस्ट, तनाव को देखकर कई थानों की फोर्स गांव में तैनात, सीतापुर के थानगांव थाना क्षेत्र का है मामला

➡देहरादून-सीएम पुष्कर धामी की आम जनता से अपील , स्वदेशी को अपने जीवन मेँ अपनाएं- सीएम धामी, स्वदेशी सामान को सूची बनाकर प्रयोग करें-CM

➡नैनीताल-सीएम पुष्कर धामी ने मन की बात कार्यक्रम को सुना , कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला-सीएम, नैनीताल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन , शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य ,उत्तराखंड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य, CM धामी ने नैनीताल में ई लाइब्रेरी का किया लोकार्पण

➡देहरादून -छात्रसंघ चुनाव पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी , छात्रसंघ चुनावों में ABVP ने जीत दर्ज की- सीएम, ‘राष्ट्रवाद की विचारधारा पर ABVP ने किया काम’ , छात्रों ने भी उनके विचारों का किया है समर्थन-CM

➡प्रयागराज-गाजी मियां के दरगाह पर मारपीट , कब्जे के विवाद को लेकर मारपीट, मारपीट की घटना में कई लोग घायल, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी , पुलिस ने बवाल को कराया शांत, बहरिया थाना पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा, सिकंदरा के गाजीं मियां के दरगाह का मामला

➡हापुड़-हापुड़ पुलिस के हाथ लगी सफलता, घर से अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा, घर से लाखों रुपयों के अवैध पटाखे जब्त, पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ा, थाना बाबूगढ़ के कुचेसर चौपले का मामला

➡अलीगढ़ -अभिषेक हत्याकांड की साजिश करने का मामला , आरोपी अशोक पाण्डेय को पुलिस ने भेजा जेल, झूठे आरोप लगाकर फंसाया जा रहा- अशोक पांडेय, रुपये के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा विवाद, रोरावर थाना इलाके की है पूरी घटना

➡मुजफ्फरनगर -पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में एक लाख का इनामी ढ़ेर, खालापार निवासी था बदमाश नईम कुरैशी, लूट,हत्या चोरी के 35 मुकदमे थे दर्ज, बदमाशों से 2 बाइकें,पिस्टल,तमंचे बरामद , मीरापुर और जानसठ पुलिस की कार्रवाई

➡अमरोहा-हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार दंपति घायल , लोगों ने निजी एम्बुलेंस से असपताल भेजा, रजबपुर थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे की घटना

➡ग्रेटर नोएडा -यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आया निवेश, तीन दिन में 212 करोड़ का आया निवेश , 512 कंपनियों ने दिए अलग-अलग ऑर्डर, आज भी करोड़ों का कारोबार, भीड़ पहुंची, इंटरनेशनल ट्रेड शो में आए हैं कारोबारी, कारोबारी मुख्यमंत्री को दे रहे धन्यवाद , इंटरनेशनल ट्रेड शो का आखिरी दिन, छोटे छोटे शहरों से आए हैं कारोबारी

➡सहारनपुर-मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता चौपाल, योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, महिला उपनिरीक्षक अंजू सिंह का टीम संग कार्यक्रम , महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता, राधा विहार कॉलोनी, नुमाईश कैम्प चौकी क्षेत्र का मामला

➡हापुड़-गांव में दबिश के दौरान हाथापाई का मामला, घर की महिलाओं ने दो दारोगाओं को घसीटा, महिलाओं की हाथापाई करने का वीडियो वायरल, पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर हाथापाई, महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, थाना सिंभावली के गांव वेट का मामला

➡प्रतापगढ़-नवरात्रि में छात्राओं को दी गई साइकिल, प्रधान राजेंद्र सिंह ने 101 छात्राओं को भेंट की, साइकिल मिलने से गरीब छात्राएं खुश हुईं, मांधाता ब्लॉक के पर्वतपुर में बांटी साइकिल

➡फ़िरोज़ाबाद -पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया उद्घाटन, नगर निगम पालीवाल ऑडिटोरियम का उद्घाटन, 10 करोड़ रूपये की योजनाओं का उद्घाटन किया, पर्यटन सहभागिता योजनाओं का किया उद्घाटन

➡ग्रेटर नोएडा-UPITS में सौर ऊर्जा से चलने वाला UAV बने आकर्षण, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सरकार दे रही नया आयाम, इलेक्ट्रिक और अत्याधुनिक तकनीक से लैस ड्रोन है खास, अत्याधुनिक तकनीक से लैस ड्रोन की ऊंचाई क्षमता 5 किमी, एक बार उड़ान में 12 घंटे तक आसमान में रह सकते है

➡बरेली-आई लव मोहम्मद को लेकर बवाल का मामला, आज पुलिस ने 15 लोगों को और अरेस्ट किया, कोतवाली इलाके से 13,बारादरी से 2 लोग अरेस्ट, मामले में अबतक 27 लोगों को गिरफ्तार किया, संदिग्ध भूमिका पर 2 बारात घर,एक होटल सील, स्काई लार्क होटल और फहाम,फुलोरा लॉन सील, सीसीटीवी से आरोपियों को किया जा रहा चिन्हित, ज्यादातर पथराव के आरोपी अपने घरों से फरार है, कोतवाली, बारादरी, किला पुलिस दे रही दबिश

➡इटावा-2 बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत, हादसे की लाइव तस्वीरें CCTV में कैद, बाइक सवार एक युवक घायल,दूसरा फरार, घायल को राहगीरों ने CHC में कराया भर्ती, भरथना के इटावा-कन्नौज हाइवे का मामला

➡देहरादून-सीएम पुष्कर सिंह धामी का संबोधन…”, सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में विकास हो रहा, हमारी सरकार उत्तराखंड का विकास कर रही, पौराणिक संस्कृति के लिए कार्य किए जा रहे, ‘युवाओं को पौराणिक संस्कृति की जानकारी दी जा रही’, ‘विभिन्न भाषाओं और बोलियों के संरक्षण का प्रयास’

➡हापुड़- पुलिस के साथ धक्कामुक्की-अभद्रता का मामला, पुलिस ने आरोपी शारिक को किया गिरफ्तार, आरोपी को पकड़ने में पुलिस से हुई थी धक्का मुक्की, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी, धक्का मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल, थाना सिंभावली के वैट गांव में हुआ था विवाद

Related Articles

Back to top button