GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : गोंडा में बोलेरो नहर में गिरने से 11 श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दर्शन के लिए जा रही बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सरयू नहर में गिर गई। इस हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से 4 को स्थानीय लोगों द्वारा शीशा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी यात्री मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के निवासी थे और खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। घटना सीहागांव-खरगूपुर मार्ग के पास हुई, जब बोलेरो तेज रफ्तार में होने के कारण अचानक अनियंत्रित हो गई और सरयू नहर में पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा।

SP विनीत जायसवाल ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया गया, शवों को नहर से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button